चौथी बार राष्ट्रमण्डल खेलों में उतरेगी अश्विनी पोनप्पा

Updated on 29-07-2022 11:59 PM

बर्मिंघम भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा चौथी बार राष्ट्रमण्डल खेलों में पदक जीतने के इरादे से उतरेंगी। अश्विनी ने 12 साल पहले राष्ट्रमण्डल खेलों में महिला युगल का खिताब जीता था। भारत को इस बार भी उससे पदक की उम्मीदें हैं। अश्विनी अब भी पहले की तरह ही खेलती हैं। उनके स्मैश पहले की तरह ताकतवर हैं और वह विरोधी खिलाड़ियों की सर्विस और रिटर्न का अंदाजा अच्छी तरह से लगा लेती है।


राष्ट्रमण्डल खेलों में 2 स्वर्ण सहित 5 पदक, विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वालीं दो बार की ओलंपियन अश्विनी अब गुरुवार से होने वाले इन खेलों में अपनी ताकत दिखाने को तैयार हैं। अश्विनी ने कहा, ‘ पिछले दशक में काफी उतार चढ़ाव आए। इस दौरान मैंने काफी सुधार किया है। अब मेरे पास काफी अधिक अनुभव है और एक बार फिर इन खेलों में भाग लेने को लेकर दिल में उत्साह है। अश्विनी ने ज्वाला गुट्टा के साथ मिलकर दिल्ली राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत को महिला युगल में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।


अश्विनी ने पिछले खेलों में भारत को मिश्रित टीम मुकाबले में स्वर्ण पदक जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, ‘साल 2018 में मैंने और सिक्की रेड्डी ने कांस्य पदक हासिल किया लेकिन तब मैंने पहली बार टीम स्वर्ण पदक जीता जो शानदार अहसास था। इस बार हालांकि चुनौती अलग है। इस बार मैं महिला युगल में नहीं बल्कि मिश्रित युगल में उतर रही हूं।
अश्विनी इस बार वह युग में क्वालिफाई नहीं कर पाईं क्योंकि उनकी महिला जोड़ीदार एन सिक्की के चोट लगने के कारण यह जोड़ी चयन ट्रायल के फाइनल में हार गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.