अन्य गेंदबाजों के शानदार फार्म से अश्विन की मुश्किलें बढ़ीं

Updated on 07-10-2021 08:22 PM

मुम्बई आईपीएल में जिस प्रकार जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उससे इसके बाद होने वाले टी20 विश्व कप में अनुभवी स्पिनर आर अश्विन की संभावनाएं कम हुई हैं। अश्विन को विश्व कप के लिए टीम में जगह तो मिली है पर जिस प्रकार का प्रदर्शन अन्य गेंदबाज कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें अंतिम ग्यारह में स्थान मिलना कठिन हो जाएगा।

 आईपीएल में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज बुमराह ने इस सत्र के 13 मैचों में करीब 19 विकेट लिए हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों गेंदबाजों की सूची में बुमराह तीसरे नंबर पर हैं। वहीं पंजाव किंग्स की ओर से खेल रहे मोहम्मद शमी ने 13 मैचों में 18 विकेट लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल ने 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। मिस्ट्री स्पिनर के नाम से लोकप्रिय वरुण ने इस सत्र में 15 विकेट लिए हैं। इस गेंदबाज ने यूएई के पिचों पर पिछले 28 आईपीएल मैचों में 32 विकेट लिए हैं। वह टीम इंडिया के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।


वहीं अश्विन को टीम में बतौर ऑफ स्पिनर शामिल किया गया है हालांकि दिल्ली की ओर से खेलते हुए अब तक वह आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाये हैं। वह आईपीएल के दूसरे चरण में पांच मैच में केवल चार विकेट ही ले पाये हैं जबकि फॉर्म के हिसाब से बुमराह, शमी, अक्षर और वरुण का खेलना टी20 विश्व कप में तय दिख रहा है।

ऐसे में अश्विन को अंतिम ग्यारह में शायद ही जगह मिल पाये। इसका एक कारण यह भी है कि रवींद्र जडेजा का बतौर ऑलराउंडर खेलना तय है। वह 5वें गेंदबाज की भूमिका भी निभाएंगे। इस गेंदबाज ने आईपीएल के 13 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनामी रेट भी अच्छा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.