एशिया के प्रमुख आर्म-रेसलिंग प्रमोशन प्रो पंजा लीग का आयोजन 28 जुलाई से

Updated on 25-04-2023 08:22 PM
नई दिल्ली, 25 अप्रैल। आर्म-रेसलिंग के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि एशिया की सबसे बड़ी आर्म-रेसलिंग प्रमोशन- प्रो पंजा लीग के बहुप्रतीक्षित पहले सीजन की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। 28 जुलाई से 13 अगस्त के बीच 17 दिनों तक चलने वाली इस लीग में 180 आर्म रेसलर्स शामिल होंगे, जिन्हें छह टीमों में विभाजित किया जाएगा।



बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता परवीन डबास और प्रीति झंगियानी के दिमाग की उपज प्रो पंजा लीग में पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांग आर्म रेसलर्स की कटेगरी होंगी। पिछले साल जुलाई में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित रोमांचक रैंकिंग टूर्नामेंट से क्वालीफाई करने के बाद पहले सीजन में मुकाबला करने वाले आर्म-रेसलर्स का सिलेक्शन किया गया है।



प्रो पंजा लीग के सह-मालिक परवीन डबास ने लीग की तारीख के ऐलान पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ हमारी साझेदारी को लेकर फीडबैक शानदार रही है। आर्म रेसलिंग और कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर पहली बार जुलाई और अगस्त में (जो परंपरागत रूप से प्रो पंजा लीग के लिए बहुत मजबूत महीने रहे हैं) प्राइम-टाइम आर्म-रेसलिंग एक्शन देखने को मिलेगा। हम चाहते हैं कि फैंस गर्मियों में आर्म रेसलिंग का भरपूर मजा लें।"



प्रो पंजा लीग को मूल रूप से 2020 में नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में एक मेगा इवेंट के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद प्रो पंजा रैंकिंग टूर्नामेंट के दो संस्करण आयोजित किए गए। पिर आर्म-रेसलिंग चैंपियंस के बीच कई मेगा मैचों का भी आयोजन हुआ और दुनिया भर में कई प्रमोशनल इवेंट्स आयोजित किए गए, जिनके कारण सोशल मीडिया पर फैंस के बीच यह एक बड़ा क्रेज बन गया। ग्वालियर फोर्ट, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और गोवा में मैजेस्टिक प्राइड कैसीनो बोट में आयोजित इवेंट्स के साथ, प्रो पंजा भी स्पोर्ट्स टूरिज्म के लिए नए दरवाजे खोल रहा है।



प्रो पंजा लीग के पहले सीजन के लॉन्च पर राजेश कौल (चीफ रेवेन्यू ऑफिसर, डिस्ट्रीब्यूशन एंड इंटरनेशनल बिज़नेस और हेड – स्पोर्ट्स बिज़नेस, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स) ने कहा, “हम प्रो पंजा लीग के उद्घाटन सीजन के साथ जुड़कर खुश हैं। यह देश भर में आर्म-रेसलिंग फैंस के लिए रोमांचक समय है, जो एथलीटों को अपनी शारीरिक शक्ति दिखाने का मौका देगा। भारत में पेशेवर रूप से आर्म रेसलिंग में काफी संभावनाएं हैं और हमारा लक्ष्य इसे खेल की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम बनाना है।”



आर्म रेसलिंग को लोकप्रिय बनाने की दिशा में अपने जबरदस्त काम के लिए परवीन डबास और प्रीति झंगियानी को पहले ही भारत के साथ-साथ दुनिया भर से तारीफ और सम्मान मिल चुका है। प्रीति को हाल ही में महाराष्ट्र आर्म रेसलिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष नामित किया गया जबकि परवीन को डजेनबेक मुकाम्बेटोव से गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ, जो वर्ल्ड आर्म रेसलिंग फेडरेशन की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च पदक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.