अमेरिका को सौंपे जा सकते हैं असांजे, वहां होगी 175 साल की जेल

Updated on 21-04-2022 03:41 PM

लंदन । ब्रिटेन में निर्वासित जीवन जी रहे विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ब्रिटेन उन्हें अमेरिका को सौंप सकता है। और अगर ऐसा हुआ,तब वहां असांजे को 175 साल की जेल होगी है। दरअसल, ब्रिटेन की अदालत ने जूलियन असांजे को ब्रिटेन से अमेरिका प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया है। इसके बाद से संभावनाएं बनी हैं कि उन्हें अमेरिका को सौंपा जा सकता है।
हालांकि अभी असांजे के वकीलों के पास अपने पक्ष में उच्च अदालत में अपील करने का वक्त है। वे 18 मई तक अदालत में अपील कर सकते हैं। वहीं, ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल भी फैसले पर अपना अंतिम निर्णय सुनाने से पहले असांजे के वकीलों का पक्ष सुनेंगी।उसके बाद ही असांजे के प्रत्यर्पण का फैसला होगा।  गौरतलब है कि जूलियन असांजे मूल रूप से ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं।वे अमेरिका में सरकारी गोपनीय दस्तावेज को सार्वजनिक करने का आरोपों का सामना कर रहे हैं। ये दस्तावेज उन्होंने अपने पोर्टल ‘विकिलीक्स’ पर सार्वजनिक किए थे। इसके बाद अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया में भारी बवाल मचा था। इन आरोपों में अगर अमेरिका में उन पर मुकदमा चला, तब उन्हें 175 साल कर सजा हो सकती है, ऐसा कहा जा रहा है। 
असांजे पर 2011-12 में स्वीडन की एक महिला ने बलात्कार का आरोप भी लगाया था। इस तरह के तमाम आरोपों के बाद उन्होंने इक्वाडोर से शरण मांगी। वहां की सरकार से सहमति मिलने के बाद वे इक्वाडोर के लंदन स्थित दूतावास के एक छोटे से कमरे में अप्रैल-2019 तक रहे। फिर जब इक्वाडोर सरकार ने उन्हें दी गई शरण वापस ले ली,तब उन्हें ब्रिटेन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद से वे जेल में हैं। वहीं जेल में ही उन्होंने अभी एक महीने पहले अपनी प्रेमिका स्टेला मॉरिस से शादी भी की। स्टेला उनके बच्चों की मां और उनकी वकील भी हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.