खगोलविदों ने खोजा नया ग्रह, जहां लहराता है हाइड्रोजन का सागर, हो सकता है एलियन का अस्तित्व

Updated on 08-09-2021 08:21 PM
लंदन । अंतरिक्ष विज्ञानियों ने ब्रह्मांड में कुछ ऐसे ग्रह खोजे हैं जिनपर हाइड्रोजन का सागर है। उन्हें उम्मीद है कि इन ग्रहों पर एलियन रहते होंगे। जैसे हमारी धरती पर सागर को ओसीन कहते हैं, वैसे ही हाइड्रोजन के सागर को हाइसियन कहा जा रहा है। ये हाइड्रोजन और ओशन शब्द को मिलाकर बनाया गया है। इन ग्रहों पर गर्म पानी की दुनिया है। साथ ही इसके वायुमंडल में हाइड्रोजन की मात्रा बहुत ज्यादा है. प्राचीन ग्रीस में मान्यता थी कि ओशिएनस एक बहुत विशालकाय नदी थी, जो पूरी धरती पर फैली थी। जिसे यूरेनस और गाइया का बेटा कहा जाता था। ग्रीक भाषा में हाइड्रोजन का अर्थ होता है पानी पैदा करने वाला। वैसे भी हाइड्रोजन जब ऑक्सीजन से मिलता है तो वह पानी बनाता है। यानी जीवन की शुरुआत यहीं से होती है। लेकिन हमें हाइड्रोजन का असली रूप कहां से मिलता है। ये जीवाश्म ईंधन के जलने से निकलता है। 
जीवाश्म ईंधन के जलने से कार्बन-डाईऑक्साइड निकलता है। लेकिन इसी प्रक्रिया में एक चीज और निकलती है, जिसे ब्लू हाइड्रोजन कहते हैं। हालांकि, हाइड्रोजन रंगहीन होता है। ब्लू हाइड्रोजन कार्बन-डाईऑक्साइड को कुछ मात्रा में पकड़ता है लेकिन ग्रीन हाइड्रोजन रीन्यूएबल ऊर्जा से बनता है। वैज्ञानिकों को डर है कि एक-दो सदी में धरती पर भी समुद्र का जलस्तर इतना बढ़ जाएगा कि इसे भी हाइसियन कहा जा सकेगा। फिर एलियंस यहां पर अध्ययन करने आएंगे।  यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के वैज्ञानिकों ने हाइसियन ग्रहों की नई श्रेणी बनाई है। जिसपर एलियंस के रहने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इसके बारे में रिसर्च रिपोर्ट हाल ही में द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित हुई है। 
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी के शोधकर्ता निक्कू मधुसूदन ने कहा कि हाइसियन ग्रह जीवन की खोज के बिल्कुल नए आयाम हैं। हमें इन पर और रिसर्च करने की जरूरत है। निक्कू मधुसूदन ने बताया कि अब तक जितने भी हाइसियन ग्रह खोजे गए हैं, वे धरती से कई गुना बड़े और गर्म हैं। इन पर काफी बड़े हाइड्रोजन के महासागर हो सकते हैं। जिनमें माइक्रोबियल जीवन यानी सूक्ष्मजीवों की दुनिया होने की संभावना है। हम लगातार इन ग्रहों पर सूक्ष्मजीवों की खोज में लगे हैं। हम ऐसे हाइसियन ग्रहों की खोज में लगे हैं जो धरती से मिलते-जुलते हों। हमें इन ग्रहों पर नए तरीके के बायोसिग्नेचर यानी जीवों के होने के संकेत मिल सकते हैं।
इस स्टडी की सह-लेखिका अंजली पीटे ने कहा कि हम इस बात से हैरान हैं कि धरती से एकदम अलग तरह के हाइसियन ग्रहों पर एलियन जीवन होने की संभावना हो सकती है। हमारे सौर मंडल में इस आकार और व्यवहार के ग्रह हैं ही नहीं। ये ग्रह धरती से लेकर नेपच्यून तक के आकार के हो सकते हैं। कुछ तो बृहस्पति ग्रह से भी बड़े हो सकते हैं। इन पर बर्फीले पत्थर, बड़े महासागर और हाइड्रोजन का वायुमंडल प्रचुर मात्रा में हो सकता है। कम से कम स्टडी के दौरान खोजे गए ग्रहों के अध्ययन से तो यही प्रतीत होता है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.