खगोल वैज्ञानिकों ने एक मृत ग्रह को डेड स्टार की सतह पर गिरते देखा

Updated on 11-02-2022 06:48 PM

-सौर मंडल के अंत से जुड़े रहस्य का होगा पर्दाफाश 
वॉशिंगटन । ब्रह्मांड़ में होती खगोल घटनाएं वैज्ञानिकों के लिए जिज्ञासा का विषय होती है। ताजा घटना में खगोल वैज्ञानिक ने एक मृत ग्रह को डेड स्टार की सतह पर गिरते हुए देखा है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इससे सौर मंडल के अंत से जुड़े रहस्यों का पर्दाफाश हो सकता है। दशकों से वैज्ञानिकों के मन में सवाल उठते रहे हैं कि सौर मंडल का अंत कैसे होगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सभी ग्रह अपनी उम्र को पूरा करने के बाद सूर्य या अपने नजदीक स्थित ज्यादा गुरुत्वाकर्षण वाले तारे में समा जाएंगे। इस घटना को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी ने रिकॉर्ड किया है। इस घटना का जिक्र नासा के रिसर्चर्स ने प्रसिद्ध साइंस मैगजीन नेचर में प्रकाशित एक अध्ययन में किया है। यूके में यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक में पोस्टडॉक्टरल फेलो और इस स्टडी के लीड राइटर टिम कनिंघम ने घटना से जुड़े ब्योरे को सार्वजनिक किया है। उन्होंने कहा कि हमें पहली बार सबूत मिला है कि वाइट ड्वार्फ तारा वर्तमान में पुराने ग्रह प्रणालियों के अवशेषों को जमा कर रहे हैं। इस तरह के सबूत से हमें अपने सौर मंडल सहित हजारों ज्ञात एक्सोप्लैनेटरी सिस्टम के संभावित भाग्य की एक झलक मिल सकती है।
वैज्ञानिकों ने बताया कि मिल्की वे के सभी सितारों में से लगभग 97 फीसदी अपने जीवन के अंतिम क्षण में वाइट ड्वार्फ तारे में बदल जाएंगे। वाइट ड्वार्फ पृथ्वी के जितने छोटे आकार में सूरज के जितना द्रव्यमान (मास) रख सकते हैं। माना जाता है के जिन तारों में इतना द्रव्यमान नहीं होता के वे आगे चलकर अपना इंधन ख़त्म हो जाने पर न्यूट्रॉन तारा बन सकें, वे सारे वाइट ड्वार्फ बन जाते हैं। सूर्य के द्रव्यमान से 10 गुना बड़े तारे अपने जीवन के अंत में एक हिंसक सुपरनोवा का शिकार होते हैं। ये तारे तब बनते हैं, जब वे अपने हाइड्रोजन को पूर्ण रूप से जला देते हैं। यह हाइड्रोजन की तारे को ईंधन देता है। कुछ ऐसी ही घटना 5 अरब साल बाद हमारे सूर्य के साथ भी होनी तय है। ईंधन खत्म होने के बाद इन तारों से लाल लपटें काफी दूर तर सफर करती हैं। इन तारों का कोर तब भी बहुत गर्म होता है जो बौने तारे के नाम से जाना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.