टॉस के वक्त रोहित शर्मा के पीछे अश्विन की ऐसी हरकत हुई कैमरे में कैद

Updated on 08-11-2022 05:46 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने अपना आखिरी लीग मैच 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। भारत ने 71 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए ग्रुप-2 से प्वॉइंट्स टेबल की टॉप पोजिशन हासिल की थी। इस मैच के बाद से आर अश्विन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और मजेदार बात यह है कि वीडियो उनकी गेंदबाजी नहीं किसी और हरकत के लिए वायरल हो रहा है। दरअसल टॉस के लिए जब रोहित शर्मा और क्रेग एरविन मैदान पर आए थे, तब भारत और जिम्बाब्वे के कुछ खिलाड़ी पीछे वॉर्म-अप कर रहे थे। रोहित शर्मा टॉस के बाद प्लेइंग XI के बारे में बता रहे थे, उसी बीच बैकग्राउंड में खड़े आर अश्विन अपनी जैकेट पहचानने के लिए उसे सूंघ रहे थे।

बैकग्राउंड में खड़े आर अश्विन पर कैमरे ने फोकस भी किया और इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर और अश्विन के साथ भारत के लिए गेंदबाजी कर चुके हरभजन सिंह ने भी यह वीडियो शेयर कर अश्विन को ट्रोल किया है।

वहीं टीम इंडिया के लिए खेल चुके अभिनव मुकुंद ने भी यह वीडियो शेयर किया है और लिखा कि वह यह वीडियो कई बार देख चुके हैं और उनकी हंसी रुक नहीं रही है। अश्विन ने इस मैच में गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 4 ओवर में 22 रन खर्चकर तीन विकेट निकाले। भारत की ओर से इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर नॉटआउट 61 रनों की पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.