बांग्लादेश में 14 हिंदू मंदिरों पर हमला, क्या पाकिस्तान के कट्टरपंथी नक्शेकदम पर जा रहा पड़ोसी देश

Updated on 07-02-2023 06:01 PM
ढाका: जब भारत का विभाजन हुआ था तो पाकिस्तान के दो हिस्से थे। लेकिन बाद में एक पाकिस्तान टूट कर बांग्लादेश बन गया। दोनों के नाम भले अलग हों लेकिन कई बार ऐसे मौके आते हैं, जिससे लगता है कि इनमें कोई अंतर नहीं। पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने हिंदुओं को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब लग रहा है कि बांग्लादेश में भी कट्टरपंथी जमात इसी नक्शेकदम पर है। ऐसा ही एक वाकया बांग्लादेश में देखने को मिला है, जहां अज्ञात अराजक तत्वों ने 14 हिंदू मंदिरों पर रात में हमला किया है। पुलिस ने कहा कि हमला रात में किया गया है। इस घटना के पीछे जिन लोगों का हाथ है उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

उपजिला के पूजा समारोह परिषद के महासचिव बिद्यानाथ बर्मन ने कहा कि कुछ मूर्तियों को तोड़ा गया है। जबकि कुछ मंदिर से जुड़े तालाबों में मिली हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हम उनकी पहचान नहीं कर पाए हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि इसकी जांच होकर न्याय मिले।' हिंदू समुदाय के नेता और संघ परिषद के अध्यक्ष समर चटर्जी ने कहा कि इस क्षेत्र को हमेशा सभी धर्मों के बीच सद्भाव से जाना जाता है। क्योंकि यहां ऐसी कोई घटना अतीत में नहीं हुई है। यहां की बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी को हिंदुओँ के साथ कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन हम समझ नहीं पा रहे कि ये लोग कौन हैं?

पुलिस ने शुरू की जांच


बलियाडांगी पुलिस थाने के प्रभारी खैरुल अनम ने कहा कि शनिवार रात और रविवार की सुबह-सुबह कई गांवों के मंदिर पर हमले हुए। ठाकुरगांक के पुलिस प्रमुख जहांगीर हुसैन ने एक मंदर स्थल पर संवाददाताओं से कहा, 'यह स्पष्ट रूप से देश में शांति को भंग करने की कोशिश है।' उन्होंने कहा कि बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की थी। उन्होंने कहा, 'मैं विश्वास दिलाता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.