PAK में अहमदियों के कब्रिस्तान पर हमला:संदिग्धों ने कब्रें तोड़ीं, समुदाय विरोधी नारे लिखे

Updated on 30-11-2022 06:33 PM

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कट्टरपंथियों ने अहमदिया समुदाय के कब्रिस्तान पर हमला किया। यहां संदिग्धों ने कब्रों को तोड़ दिया और उन पर अहमदी विरोधी नारे लिख दिए। इससे लोग बहुत डर में हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अहमदियों ने सरकार से न्याय की गुहार भी लगाई है।

अहमदिया समुदाय के नेता आमिर महमूद ने बताया- 22 नवंबर को संदिग्धों ने लाहौर से करीब 111 KM दूर हफिसाबाद जिले के प्रेमकोट में कब्रिस्तान में घुसकर वहां मौजूद कब्रों को तोड़ दिया। अनजान लोगों ने हमारे समुदाय की 4 कब्रों के साथ बेअदबी की। कई कब्रों पर लगे पत्थरों पर कुछ लिखा भी।

फरवरी में इसी कब्रिस्तान में हमला हुआ था
आमिर महमूद ने कहा- ये घटना उसी कब्रिस्तान में हुई है, जहां फरवरी में 45 कब्रों को तोड़ा गया था। ये हमले पाकिस्तान में बढ़ती कट्टरता को दिखाता है। इस तरह की घटनाओं से कई लोग आहत हुए हैं। उन्होंने सरकार से इंसाफ की गुहार भी लगाई है। अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनको डर है कि उन पर भी हमला हो सकता है।

अहमदिया को 1074 में गैर-मुस्लिम घोषित किया गया
पाकिस्तान में 22 करोड़ आबादी में करीब 1 करोड़ लोग गैर-मुस्लिम हैं। 1974 में पाकिस्तान की संसद ने अहमदिया समुदाय को गैर-मुस्लिम करार दे दिया था। 10 साल बाद उन्हें मुस्लिम कहने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। अहमदिया सऊदी अरब की यात्रा भी नहीं कर सकते। वे किसी भी तरह का उपदेश नहीं दे सकते हैं।

अहमदिया खुद को इस्लाम का अनुयायी मानते हैं, लेकिन पाकिस्तान में मुस्लिम उन्हें खुद से अलग मानते हैं। हिंदू, ईसाई और अन्य धर्म के लोग जिस तरह पाकिस्तान में भेदभाव का सामना कर रहे हैं, ऐसे ही कुछ हालात इस समुदाय की भी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.