गाजा अस्‍पताल पर हमला फिलिस्‍तीनियों की हत्‍या का ऑपरेशन... इजरायल पर मुस्लिम देश आगबबूला

Updated on 18-10-2023 01:39 PM
गाजा पट्टी: इजरायल ने एक हवाई हमले में गाजा में अल-अहली अरब अस्पताल को निशाना बनाया है। इस हमले में कम से कम 500 लोगों के मारे जाने की खबर फिलिस्‍तीन के अधिकारियों ने दी है। वहीं, इजरायल ने कहा है कि हमला, हमास का ही एक फेल रॉकेट लॉन्‍च का नतीजा था। लेकिन इसे कोई भी नहीं मान रहा है।। दुनियाभर के कई नेताओं ने इस हमले की निंदा की है। अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन समेत विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ) और इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) की तरफ से भी इस हमले की कड़ी आलोचना की है। हमले के परिणामस्‍वरूप अब बाइडन ने जॉर्डन न जाने का फैसला किया है।

सीरिया ने दिया अमेरिका को दोष
फिलिस्तीन के राष्‍ट्रपति महमूद अब्बास के प्रवक्ता ने हवाई हमले की निंदा करते हुए इसे 'नरसंहार' और 'मानवीय तबाही' बताया है। अब्बास अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन के साथ पहले से निर्धारित मीटिंग से भी हट गए हैं। बाइडन बुधवार को इस क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं। मिस्र सरकार ने एक बयान जारी कर हमले की 'कड़े शब्दों में' निंदा की है। साथ ही उसने अंतराष्‍ट्रीय समुदाय से आगे बढ़ने और आगे के उल्लंघनों को रोकने की अपील की है। सीरिया ने इस हमले के लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार बताया है। उसने इसे 'नरसंहार' करार दिया है जिसके लिए अमेरिका के साथ कुछ और देशों को इसमें शामिल बताया है। उसका कहना है कि इस पूरे ऑपरेशन को फिलिस्तीनियों को मारने के लिए डिजाइन किया गया है।

तुर्की ने बताया मानवता के खिलाफ
वहीं तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने कहा, 'मैं पूरी मानवता से गाजा में इस अभूतपूर्व क्रूरता को रोकने के लिए कार्रवाई करने की अपील करता हूं।' कतर के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि हमला खतरनाक तरीके से तनाव में इजाफे की तरफ इशारा करता है। बयान में कहा गया है, 'गाजा पट्टी पर अस्पतालों, स्कूलों और अन्य जनसंख्या केंद्रों को शामिल करने के लिए इजरायली हमलों का बढ़ना बहुत खतरनाक है।' एक बयान में, जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने इजरायल के हमले की कड़ी निंदा की और फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता और लड़ाई को खत्‍म करने पर जोर दिया। किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने कहा कि गाजा अस्पताल पर इजरायल की बमबारी एक 'नरसंहार' और एक 'युद्ध अपराध' है जिस पर कोई चुप नहीं रह सकता।

बाइडन का जॉर्डन दौरा कैंसिल
वहीं, व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि बाइडन की मध्य पूर्व यात्रा का जॉर्डन हिस्सा रद्द कर दिया गया है। राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने गाजा में एक अस्पताल पर हुए घातक हमले की निंदा की है। हालांकि उन्‍होंने इसके लिए किसी भी पक्ष को दोष नहीं दिया है। उन्होंने मंगलवार शाम एक बयान में कहा, 'मैं गाजा के अल अहली अरब अस्पताल में विस्फोट और उसके परिणामस्वरूप हुई जानमाल की भयानक हानि से क्षुब्ध और बेहद दु:खी हूं।'

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें बुधवार को जॉर्डन, मिस्र और फिलिस्तीनी प्राधिकरण के नेताओं के साथ अम्मान में एक शिखर सम्मेलन में शामिल होना था। लेकिन जॉर्डन ने घोषणा की कि वह गाजा सिटी अस्पताल पर बमबारी के बाद बैठक को रद्द कर रहा है। टाइम्‍स ऑफ इजरायल के अनुसार, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा कि अम्मान शिखर सम्मेलन को रद्द करने का निर्णय जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला के साथ बाइडेन के परामर्श के बाद और अस्पताल विस्फोट के बाद फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास द्वारा घोषित 'शोक' को देखते हुए लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.