सावधान! अंटार्कटिका में बची है सिर्फ अंतिम परत, पिघली तो महासागरों में होगी महाप्रलय

Updated on 16-04-2022 07:23 PM

लंदन वायुमंडल में प्रदूषण और हो रहे जलवायु परिवर्तनों के बीच आसन्न संकट छिपा नहीं है। अंटार्कटिका में पिछले दिनों मार्च का तापमान जब सामान्य से 38 डिग्री सेल्सियस अधिक हुआ तो लॉस एंजिल्स के आकार की बर्फ की एक परत पिघल गई। वैज्ञानिकों को यह तो नहीं पता कि अत्यधिक तापमान ने इस घटना में क्या भूमिका निभाई लेकिन 'वायुमंडलीय नदी' से निकलने वाली गर्मी इसके लिए घातक साबित हुई। वायुमंडलीय नदी आर्द्रता की एक लंबी धारा होती है, जो गर्म हवा और जलवाष्प को उष्णकटिबंध क्षेत्रों से धरती के अन्य हिस्सों तक लेकर जाती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को प्रकाशित एक नए अध्ययन में बताया गया है कि 'आसमान की नदियां', जो बारिश कराती हैं और बर्फ गिराती हैं, अत्यधिक तापमान, सतह को पिघलाने, समुद्री बर्फ को कमजोर करने और महासागरों का जलस्तर बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। इन परिस्थितियों का अध्ययन अंटार्कटिका की दो बर्फ की परतों के पिघलने के दौरान किया गया। लारसेन और बी बर्फीली परतें क्रमशः 1995 और 2002 की गर्मियों में पिघल गई थीं।

बर्फीली चादरों के पिघलने के क्या कारण?

अध्ययन के अनुसार बढ़ते पर्यावरण संकट ने खतरे को और बढ़ा दिया है और जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, बची हुई सबसे बड़ी परत लारसेन सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। अंटार्कटिका की बर्फीली चादरों को अस्थिर करने के कई कारक हैं। गर्म और शुष्क हवाएं जो ठंडी हवाओं के ऊपर बहने के बाद पहाड़ों से नीचे की ओर बहती हैं।

क्या हो अगर लारसेन सी पिघल जाए?

ये हवाएं तापमान में अचानक और नाटकीय ढंग से बदलाव का कारण बन सकती हैं, जो अंटार्कटिका में बर्फ के पिघलने की सबसे बड़ी वजह है। अगर लारसेन सी परत पिघलती है तो यह हमारे लिए चिंता का कारण बन सकती है क्योंकि इससे समुद्र का जल स्तर तेजी से ऊपर जाएगा। दुनियाभर में बर्फ की परतें टूट रही हैं और बहकर समुद्र तक पहुंच रही हैं जिससे जलस्तर बढ़ रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.