नेल्सन मंडेला से जुड़ी सामग्री और चाभी की अमेरिका में नीलामी रुकी

Updated on 08-01-2022 08:36 PM

जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीका के पहले राष्ट्रपति और अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला की अमेरिका स्थितग्वेर्नसेज ऑक्शन हाउसरोबेन आइलैंड की जेल की उस कोठरी की चाभी की नीलामी रोकने पर सहमति बन गई है, जहां नेल्सन मंडेला ने 1994 में दक्षिण अफ्रीका का लोकतांत्रिक रूप से चुना गया पहला राष्ट्रपति बनने से पहले राजनीतिक बंदी के रूप में अपने जीवन के 27 साल बिताए थे।

मंडेला से जुड़ी सामग्रियों समेत चाभी को भी नीलामी के लिए उपलब्ध कराए जाने की बात 22 जनवरी को सामने आई थी, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने हस्तक्षेप किया था। इस चाभी की नीलामी से लाखों पाउंड मिलने की उम्मीद थी। दक्षिण अफ्रीका के खेल, कला एवं संस्कृति मंत्री नाथी मथेथवा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विरासत संसाधन कानून के नियमानुसार यह चाभी दक्षिण अफ्रीकी देश की है।

मथेथवा ने इन खबरों की जांच के आदेश दिए कि मंडेला के जेलर क्रिस्टो ब्रांड ने ग्वेर्नसेज को चाभी मुहैया कराई थी। ब्रांड मंडेला के सत्ता में आने के बाद सुलह की कोशिशों के तहत रोबेन आइलैंड पर आने वालों के लिये गाइड का काम करने लगा था। उन्होंने कहा कि रोबेन आइलैंड की कोठरियों की चाभी अब भी यहीं हैं, तो जांच से यह पता चलेगा कि क्या मंडेला की कोठरी की नकली चाभी बनाई गई थी। उन्होंने कहा, ‘यह चाभी दक्षिण अफ्रीका के लोगों की है... यह किसी का भी निजी सामान नहीं है।

मथेथवा ने कहा कि रोबेन द्वीप एक राष्ट्रीय स्मारक और राष्ट्रीय संग्रहालय है तथा यूनेस्को ने 1999 में इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। इससे पहले नीलामी करने वाली कंपनी ने कहा कि नीलामी के सामान में मंडेला का चश्मा, उनकी मुठ्ठी का कांसे का सांचा, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और संयुक्त राष्ट्र से उन्हें मिली कलम शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.