ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को एक पारी और 14 रनों से हराकर सीरीज जीती

Updated on 28-12-2021 09:55 PM

मेलबर्न नये तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने यहां एमसीजी में खेले गए एशेज क्रिकेट सीरीज के तीसरे मैच में मेहमान टीम इंग्लैंड को एक पारी और 14 रनों से हरा दिया। पहली पारी के आधार पर 82 रनों से पिछड़ने के बाद तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 68 रनों पर ही आउट हो गयी।

इस मैच में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसके जवाब में 267 रन बनाये थे। इस प्रकार मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी के आधार पर 82 रनों की बढ़त मिली हुई थी। इसके बाद दूसरी पारी में भी इंग्लैंड के बल्लेबाज कंगारुओं का सामना नहीं कर पाये ओर पूरी टीम केवल 68 रनों पर ही सिमट गई।

 तेज गेंदबाज बोलैंड ने दूसरी पारी में केवल सात रन देकर छह विकेट लेकर मेहमान टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बोलैंड को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ मैच का अवार्ड भी मिला। बोलैंड के अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तीन जबकि कैमरन ग्रीन ने एक विकेट लिया। इंग्लैंड की और से केवल कप्तान जो रूट ही कुछ हद तक टिक पाये और 28 रन बना पाये। इसके अलावा बेन स्टोक्स ने 11 रन बनाये बाकि बल्लेबाज दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाये।

तीसरे दिन इंग्लैंड को हार को बचाने की जिम्मेदारी रूट और स्टोक्स पर थी। इन दोनो ने इसका प्रयास भी किया पर नाकाम रहे। स्टोक्स 11 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने। इसके बाद स्कॉट बोलैंड ने एक के बाद एक विकेट लिए। बोलैंड ने केवल 11 गेंदों के अंदर जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, मार्क वुड और ऑली रॉबिनसन को आउट कर दिया।

कैमरन ग्रीन ने  जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पारी समेट दी। वहीं इससे पहले दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने अपने चार विकेट 31 रनों पर खो दिये थे और उसपर हार का खतरा मंडरा रहा था जो तीसरे दिन सही साबित हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.