ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराया:2 टेस्ट मैचों की सीरीज में किया क्लीन स्वीप; एलेक्स कैरी 98 रन पर नाबाद

Updated on 11-03-2024 01:34 PM

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को क्राइस्टचर्च टेस्ट में 3 विकेट से हराकर दो टेस्ट मैचों सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। हैग्ले ओवल मैदान पर चौथे दिन कंगारू टीम को जीत के लिए 202 रन की जरूरत थी। उसके हाथ में 6 विकेट बचे हुए थे। ऑस्ट्रेलिया ने एलेक्स कैरी की 98 रनों की नाबाद पारी के दम पर 3 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 77 रन बना लिए थे। इससे पहले न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 372 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 279 रन का टारगेट दिया। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 162 और ऑस्ट्रेलिया ने 256 रन बनाए थे।

मिचेल मार्श ने हेड और कैरी के साथ साझेदारी कर पारी को संभाला
चौथे दिन कंगारु टीम ने 77 रन से आगे खेलते हुए 80 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया। ट्रेविस हेड 43 गेंदों का सामना कर 18 रन बनाए। हालांकि, हेड ने मिचेल मार्श के साथ पांचवें विकेट के लिए 66 गेंदों पर 46 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने में मदद की। उसके बाद छठे विकेट लिए मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी के बीच 174 गेंदों पर 140 रन की साझेदारी हुई। मार्श ने 102 गेंदों पर 80 रन बनाए। मार्श 220 के टीम स्कोर पर आउट हो गए। इस स्कोर मिचेल स्टार्क भी बिना खाता खोले आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा।

पैट कमिंस और कैरी ने आठवें के लिए 61 रन की साझेदारी की

इसके बाद कैरी ने पैट कमिंस के लिए आठवें विकेट के लिए 64 गेंदों पर 61 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। एलेक्स कैरी ने 123 गेंदों पर नाबाद 98 रन और पैट कमिंस ने 44 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया ने 34 रन पर 4 विकेट गंवाए
279 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टीम ने मैच के तीसरे दिन 15 रन के स्कोर पर ओपनर स्टीव स्मिथ का विकेट गंवा दिया। स्मिथ 9 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद उस्मान ख्वाजा 11, मार्नस लाबुशेन 6 और कैमरन ग्रीन 5 रन बनाकर आउट हो गए।
कंगारू टीम ने 34 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए। बेन सीयर्स और मैट हेनरी को 2-2 विकेट मिले। यहां से ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया को संभाल लिया। हेड 17 और मार्श 27 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी में लाबुशेन की फिफ्टी
न्यूजीलैंड को पहली पारी में जल्दी ऑलआउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी शुरू की। टीम ने मार्नस लाबुशेन के 90 रन की बदौलत 256 रन बनाए और पहली पारी में 96 रन की बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया से लाबुशेन के अलावा कोई और बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका।

न्यूजीलैंड से मैट हेनरी ने 7 विकेट लिए। उन्होंने 23 ओवर में महज 67 रन दिए। कप्तान टिम साउदी, बेन सीयर्स और ग्लेन फिलिप्स को 1-1 सफलता मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.