फील्डिंग पेनल्टी से बचने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने निकाला ICC के नियमों का तोड़

Updated on 19-10-2022 06:08 PM

इसी साल की शुरुआत में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के कुछ नियमों में बदलाव हुए थे, जिनमें प्रमुख नियम ये था कि अगर टीम निर्धारित समय में अपने 20वें ओवर को नहीं फेंक पाती है तो उसको अपने खिलाड़ियों को 30 गज के दायरे में लाना होगा। निर्धारित समय से एक ओवर कम फेंकने के लिए एक खिलाड़ी और दो ओवर के लिए दो अतिरिक्त खिलाड़ी 30 गज के दायरे में रखने की पेनल्टी लगती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी के इस नियम का तोड़ खोज लिया है। 

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज के दौरान एक ऐसा तरीका अपनाया था, जिससे थोड़ा-थोड़ा करके समय बचाया जाए और मैच में फील्डिंग रेस्ट्रिक्शन पेनल्टी से बचा जाए। ऑस्ट्रेलिया की ये चतुर चाल थी, जो नियमों के खिलाफ नहीं थी, बल्कि अपनी खुद की अपनाई हुई चालाकी थी और इस पर किसी प्रकार से सवाल नहीं खड़ा किया जा सकता। बाकी टीमें भी ऐसा कर सकती हैं और इसमें कोई बुराई नहीं है। 

अब बात करते हैं कि आखिरी ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा किया क्या, जिससे टीम पेनल्टी से बच सकती है? दरअसल, टी20आई मैच में 6 ओवर के पावरप्ले में सिर्फ दो ही खिलाड़ी बाउंड्री पर खड़े हो सकते हैं और ऐसे में पहले 6 ओवर में ज्यादा बाउंड्री पड़ती हैं। इस वजह से 30 गज के दायरे में खड़े खिलाड़ियों को बाउंड्री रोप से गेंद को लाना पड़ता था और इसमें कुछ सेकेंड के समय की खपत होती थी।

इसी से बचने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने कोचिंग स्टाफ और डगआउट के खिलाड़ियों को बाउंड्री रोप पर रखना शुरू कर दिया है। बाउंड्री लाइन के बाहर खड़े खिलाड़ी और टीम के अन्य सदस्य उस गेंद को मैदान के अंदर जल्दी फेंक देते हैं, जो चौके या छक्के के रूप में उस दिशा में जाती है, जहां फील्डर नहीं होता। ऐसा करके टीम अगर 6 ओवर में 8 से 10 बार भी बाउंड्री की गेंद को जल्दी अपने पास लाने में सक्षम होती है तो फिर हर बार 10 से 15 सेकेंड बचाए जा सकते हैं और इस तरह कुल डेढ़ दो मिनट आपको अतिरिक्त मिल सकते हैं, जो आखिरी में काम आएंगे। यही चाल ऑस्ट्रेलिया ने चलनी शुरू कर दी है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.