टेस्ट सीरीज से पहले ही हार मान रहा ऑस्ट्रेलिया? डेविड वॉर्नर के इस बयान का क्या है मतलब

Updated on 29-01-2023 07:00 PM
मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 9 फरवरी से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 4 मैचों की सीरीज का पहला मैच नागपुर में होना है। इस बॉर्डर गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम 1 फरवरी को भारत पहुंचने वाली है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में जाकर टेस्ट सीरीज में हराया था। इस सीरीज में भी टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

थके हैं डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का कहना है कि भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले काफी थके हुए हैं। 36 साल के वॉर्नर ने गर्मियों के व्यस्त कार्यक्रम में कई प्रारूपों के मुकाबले खेले जिसमें जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज शामिल हैं। वॉर्नर टी20 विश्व कप में खेलने के साथ बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स के लिये आधा दर्जन मैचों में भी खेले।

वॉर्नर ने ‘क्रिकबज’ से कहा, ‘यह काफी चुनौतीपूर्ण है। मैं काफी थका हुआ हूं। कुछ खिलाड़ी यूएई लीग के लिये गये हैं लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया के पुरस्कार समारोह में शिरकत नहीं कर रहे हैं। पर अगर मेरी बात करें तो परिवार के साथ एक और रात घर पर रहना अच्छा होता। लेकिन यह आपके हाथ में नहीं है।’

100वें टेस्ट में जड़ा था शतक

खतरनाक सलामी बल्लेबाज वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक लगाकर खराब फॉर्म से वापसी की। वह सिडनी थंडर्स के लिये 20 गेंद में नाबाद 36 रन की पारी के दौरान अच्छी फॉर्म में दिखे। उन्होंने कहा, ‘मैं थंडर्स टीम में कुछ ऊर्जा भरने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन इस साल यह अच्छा नहीं रहा। लेकिन उम्मीद करता हूं कि अगले साल मैं अब की तुलना में ज्यादा तरोताजा होकर खेलूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.