दुनिया में सबसे ज्यादा सोना निकाला जा रहा ऑस्ट्रेलिया से

Updated on 13-09-2021 09:01 PM
मेलबर्न । क्या आप जानते है ‎कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा सोना अभी ऑस्ट्रेलिया से निकाला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में चीन को मात देते हुए दुनिया के सबसे बड़े सोना उत्पादक देश का दर्जा हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार यह कारनामा करके दिखाया है। 
ऑस्ट्रेलिया में सोने के खनन को और तेज किया जा रहा है, ऐसे में चीन के फिर आगे निकलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई कंपनी रेड-5 पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में सोने की एक बड़ी खदान से उत्पादन शुरू करने जा रही है। यह उत्पादन ऐसे समय पर शुरू होने जा रहा है जब सोने की कीमतें 1800 डॉलर प्रति औंस के आसपास चल रही हैं। चीन वर्ष 2007 से सोना निकालने में नंबर वन बना हुआ था और करीब 14 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी है। खबरों के मुताबिक चीन ने पिछले 6 महीने में 153 टन सोने का उत्पादन किया, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 157 टन सोना पैदा करके चीन को पीछे छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि चीन के सोना उत्पादन में दिक्कतें चल रही हैं और इसी वजह से उसका उत्पादन गिर गया है। ऑस्ट्रेलिया में लगातार सोने का उत्पादन बढ़ता ही जा रहा है। साल 2019-20 में ऑस्ट्रेलिया ने 328 टन सोना निकाला था। दूसरे हेवी मेटल्स की तरह ही सोना भी धरती पर काफी दुर्लभ है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरे मानव इतिहास में खनन किए गए सोने को एक सॉलिड क्यूब में रखा जाए, तो इसका एक सिरा 70 फीट का होगा। यह करीब 1.83 लाख टन होगा जो सुनने में भले ज्यादा लगे लेकिन धरती के हिसाब से बहुत ज्यादा नहीं है। सघनता की वजह से करीब 1.6 क्वॉड्रल्यन टन सोना धरती की कोर में जमा है। रिपोर्ट में ऑस्ट्रेलियन जियॉलजिस्ट बर्नार्ड के हवाले से आकलन दिया गया है कि दुनिया का 99फीसदी सोना हमसे कई मील नीचे दबा है। अगर इसे पूरी धरती पर फैलाया जाए तो यह सिर्फ 16 इंच ऊंचाई की परत बनाएगा। साल 2017 में जब लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल-वेव ऑब्जर्वेटरी ने स्पेस-टाइम को मोड़कर आईं गुरुत्वाकर्षण तरंगों को डिटेक्ट किया। रिपोर्ट्स में पाया गया कि दो न्यूट्रॉन सितारों की टक्कर के कारण ये तरंगें पैदा हुई थीं। वहीं, मैक्स प्लांक इंस्टिट्यूट ऑफ ऐस्ट्रोनॉमी के रिसर्चर्स ने स्पेस में स्ट्रॉन्टियम पाया। यह और दूसरे एलिमेंट्स न्यूट्रॉन कैप्चर रिऐक्शन से पैदा हुए थे। ये स्पेस में इतनी ज्यादा न्यूट्रॉन डेंसिटी के साथ ट्रैवल कर रहे थे कि एलिमेंट्स में फ्री न्यूट्रॉन्स जुड़ने लगे। 
इस तरह पैदा हुए स्ट्रॉन्शियम, थोरियम, यूरेनियम और हमारा सबसे खास- सोना। हमारा ब्रह्मांड बनने के बाद से ऐसी कई टक्करें हुई हैं और इनसे स्पेस में सोना फैल गया जो हमारी धरती पर आ पहुंचा। यानी सोना सिर्फ इसलिए खास नहीं है क्योंकि यह धरती पर दुर्लभ है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह सीधे सितारों से जमीन पर उतरता है। बता दें ‎कि भारत ही नहीं पूरी दुनिया में लोग सैंकड़ों साल सोने के दीवाने हैं। सोने को पाने की चाहत ऐसी है कि भारत को दुनियाभर से कई टन सोना हर साल आयात करना पड़ता है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.