ऑस्ट्रेलिया- न्यू साउथ वेल्स में कोरोना के नए वायरल ‘ओमिक्रोन’ से मौत का पहला मामला सामने आया

Updated on 27-12-2021 08:14 PM

सिडनी दुनिया में कोरोना के नए वेरिएंट के कहर के बीच ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स शहर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंटओमिकोनसे पहली मौत की पुष्टि हुई है और कोविड-19 के छह हजार से अधिक नए मामले सामने आए। पश्चिमी सिडनी मेंओमिक्रोनसे संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

उनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका था, लेकिन उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ गंभीर परेशानियां थीं। वहीं, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश के सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स में सोमवार को कोविड-19 के 6,324 नए मामले सामने आए।

वहां, 524 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 55 लोग गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सोमवार को न्यू साउथ वेल्स में कुछ नए नियम भी लागू किए गए।

स्वास्थ्य मंत्री ब्रैड हैज़र्ड ने बताया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की कमी के कारण संक्रमितों के सम्पर्क में आए स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पृथक रहने की अनिवार्यता खत्म करने पर विचार कर रही है। इस बीच, विक्टोरिया में सोमवार को कोविड-19 के 1,999 नए मामले सामने आए और संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.