कोरोना पाबंदिया के कारण जूनियर पुरुष विश्व कप हॉकी से हटा ऑस्ट्रेलिया

Updated on 18-09-2021 08:12 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना संक्रमण के कारण लगी पाबंदियों को देखते हुए  इस वर्ष के अंत में भारत में होने वाला जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप से अपना नाम वापस ले लिया है। जूनियर पुरुष विश्व कप इस साल नवंबर-दिसंबर में खेला जाएगा हालांकि इसके मैच स्थल के नाम अभी घोषित नहीं किये गये हैं।

हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने इसके साथ ही कहा कि उनकी टीम और न्यूजीलैंड अगले महीने से शुरू होने वाले प्रो लीग के तीसरे सत्र में भी भाग नहीं लेंगे। हॉकी आस्ट्रेलिया ने अपने एक बयान में कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों देशों में कोविड संबंधित सरकारी यात्रा प्रतिबंध और अनिश्चितता को देखते हुए एफआईएच प्रो लीग के तीसरे सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे।' ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कोविड-19 पृथकवास से जुड़े कड़े नियम हैं जिससे उनके लिये अन्य टीमों की मेजबानी करना बेहद कठिन बन गया है।

हॉकी ऑस्ट्रेलिया के सीईओ माइकल जॉनस्टन ने कहा, ‘जोखिम का आंकलन करने और आस्ट्रेलियाई सरकार की स्वास्थ्य सलाह के आधार पर हॉकी ऑस्ट्रेलिया इस समय हॉकी से संबंधित विदेशी यात्राओं पर विचार नहीं कर रहा है।' भारत में होने वाले टूर्नामेंट और प्रो लीग के अलावा ऑस्ट्रेलिया इस साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जूनियर महिला विश्व कप, बेल्जियम में इंडोर विश्व कप और 2022 में अमेरिका में होने वाले मास्टर्स इंडोर विश्व कप में भी भाग नहीं लेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.