ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसा

Updated on 15-03-2022 06:02 PM

कराची । मिशेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी की सहायता से ऑस्ट्रेलिया ने यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में मेजबान पाकिस्तानी टीम पर शिकंजा कस दिया है। मैच के तीसरे दिन ही दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 408 रनों की भारी बढ़त मिली गयी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 556 रन का पीछा करते हुए पाक टीम अपनी पहली पारी में केवल 148 रनों के अंदर ही आउट हो गयी। पाक पारी में सबसे बड़ी साझेदारी अंतिम विकेट के लिए नौमान अली (नाबाद 20 रन) और शाहीन अफरीदी (19 रन) के बीच 30 रन की रही। इससे समझा जा सकता है कि पाक बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह से नाकाम रहे। हैरानी की बात यह रही की ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाक को फॉलो ऑन खिलाने की जगह पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरु कर दी। उसने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने के समय तक 17 ओवर में एक विकेट पर 81 रन बना लिए जिससे उसकी कुल बढ़त 489 रन की हो गई। मार्नस लाबुशेन 37 और उस्मान ख्वाजा 35 रन बनाकर खेल रहे थे। 
इससे पहले पाक टीम की बल्लेबाजी के दौरान पदार्पण कर रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल स्वेपसन ने शाहीन अफरीदी को आउट कर पाक पारी समेट दी। स्टार्क रावलपिंडी की निर्जीव पिच पर कोई विकेट नहीं झटक सके थे लेकिन इस बार उन्होंने बेहतरीन रिवर्स स्विंग हासिल की। पाकिस्तानी पारी में कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाये। इस मैच में पाक बल्लेबाज बेबस नजर आये और चायकाल तक ही टीम ने अपने सात विकेट 100 रनों पर ही गंवा दिये।
स्टार्क ने अजहर अली और फवद आलम को लगातार दो गेंदों पर आउट किया। स्वेपसन ने शुरुआत में ही सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक (13 रन) को रन आउट किया। लंच तक पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 38 रन था। लंच के बाद स्पिनर नाथन लियोन ने पाक बल्लेबाजों के विकेट लिए। उन्होंने इमाम उल हक को पेवेलियन भेजा। बाद स्टार्क ने मध्यक्रम को समेट दिया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.