24 साल बाद पाक का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया

Updated on 14-11-2021 05:10 PM

 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अनुसार अगले साल मार्च में ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। पीसीबी ने कहा कि यह साल 1998 के बाद ऑस्ट्रेलिया का पहला पाक दौरा होगा। 24 साल बाद होने वाले इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट तीन एकदिवसीय और एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। सुरक्षा कारणों से हाल ही में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने पाक दौरा रद्द कर दिया था।

 ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के दौरे की सहमति मिलने से पीसीबी को बड़ी राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने सीमित ओवरों के साथ ही टेस्ट खेलने पर भी सहमति दी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाले इन मैचों का आयोजन कराची (तीन से सात मार्च), रावलपिंडी (12 से 16 मार्च) और लाहौर (21 से 25 मार्च) में किया जाएगा। पीसीबी ने इस दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि सीमित ओवरों के चार मैच 29 मार्च से पांच अप्रैल के बीच खेल जाएंगे।

गौरतलब है कि साल 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए हमले के बाद से ही पाक दौरे से प्रमुख टीम दूर रही हैं। इस साल सितंबर में न्यूजीलैंड की टीम पाक पहुंचने के बाद भी आतंकी हमले की धमकी को देखते हुए एक भी मैच खेले बिना ही घर वापस लौट गई थी। इसके तुरंत बाद इंग्लैंड ने भी पाक दौरे से इंकार कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया का पाक में आना हाल में पीसीबी के नये प्रमुख बने रमीज राजा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। रमीज ने एक बयान में कहा, ‘मुझे खुशी है कि हम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे।

बहुत बड़ी खुशी की बात है।उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक है और 24 साल के अंतराल के बाद पहली बार हमारे देश  में खेलना प्रशंसकों के लिए एक विशेष पल होगा।वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा कि वे अपनी टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीसीबी के साथ काम करना जारी रखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.