ऑस्ट्रेलिया ने निकाली बाजबॉल की हवा, इंग्लैंड पर भारी पड़ी चालाकी! क्या ओवरकॉन्फिडेंस ले डूबा?

Updated on 21-06-2023 08:22 PM
बर्मिंघम: इसे विडम्बना ही कहिए कि जिस बाजबॉल के दम पर इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट का नया टेम्पलेट सेट किया था, एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में वही उस पर भारी पड़ गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड अपने ही जाल में फंसता चला गया। बाजबॉल की ये नई शैली कम से कम एजबेस्टन टेस्ट में तो काम नहीं ही आई। इंग्लैंड ने जहां स्टाइलिश और बेखौफ अंदाज में बैटिंग की तो ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने वैसी बल्लेबाजी की, जो सिर्फ दिखने में अच्छी न लगे बल्कि उससे मैच भी जीता जाए। चौथी पारी के मास्टर कंगारू बल्लेबाजों ने हिम्मत नहीं हारी और आठ विकेट गिरने के बावजूद जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

इंग्लैंड न सिर्फ विचारों की लड़ाई हार गया, लेकिन वह सेशन-दर-सेशन भी हारता गया। तीसरे दिन के दोपहर में हुई बारिश ने अंग्रेजों को सबसे बड़ा झटका दिया। यह मैच का सबसे अहम वक्त था, जब ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज क्रीज पर टिकने के लिए जद्दोजहद करते। इंग्लिश खेमे ने जैसी तेज, सपाट पिच बनवाई थी, इस पर विकेट सिर्फ तीन तरीकों से ही निकाला जा सकता था। 1. बड़ा टर्न, 2. तेज गेंदबाजी 3. बल्लेबाजी की गलती। आखिरी दिन के आखिरी सेशन में जब टक्कर रोमांचक हो गई तब, टी-ब्रेक के बाद मोईन अली का गेंदबाजी के लिए मौजूद न होना भी इंग्लैंड के खिलाफ गया।

ओली रॉबिन्सन की चकाचौंध। स्टुअर्ट ब्रॉड का स्टेडियम में मौजूद भीड़ को पंप करना। अजीबोगरीब फील्ड सेटिंग्स। आखिरी दिन जो रूट से लगातार 13 ओवर गेंदबाजी करवाने का फैंसी आइडिया। बहुत देर होने तक नई गेंद नहीं लेने का फैसला। ये सबकुछ समझ से परे था। शायद इंग्लैंड टीम ने वो क्रिकेट खेली, जैसा वो खेलना चाहते थे जबकि ऑस्ट्रेलिया वैसा खेला, जिसकी वास्तव में जरूरत थी। इंग्लैंड ने वाइब्स पर भरोसा जताया जबकि ऑस्ट्रेलिया पिच पर उन गेंदों का सामना करने पर फोकस था, जिन पर रन बनाकर ही जीत मिल सकती थी।

इंग्लैंड ने टेस्ट मैच के पहले ही दिन ताबड़तोड़ अंदाज में अपनी पहली पारी 393/8 पर घोषित कर दी थी। अंग्रेजों के इस अप्रोच पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसे बेन स्टोक्स का ओवर कॉन्फिडेंस बताया जा रहा है। लोग बाजबॉल का मजाक उड़ा रहे हैं। मैच के बाद स्टोक्स सफाई देते हुए कहते हैं, 'मैंने इसे ऑस्ट्रेलिया पर झपटा मारने की तरह देखा क्योंकि कोई भी बल्लेबाज दिन के अंत में 20 मिनट के लिए बाहर जाना पसंद नहीं करता है और मुझे यह दो विकेट लेने का मौका महसूस हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.