ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट, पहला दिन : कीवी टीम 162 रन पर सिमटी, हेजलवुड को 5 विकेट

Updated on 08-03-2024 12:43 PM

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में दो टेस्ट मैच की सीरीज दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। न्यूजीलैंड पहली पारी में 162 रन बना कर सिमट गया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 4 विकेट पर 124 रन बना कर 38 रन की लीड बना चुकी हैं।

मार्नस लाबुशेन 45 रन और नाथन लायन 1 रन बना कर नाबाद है। वे दूसरे दिन पारी को आगे बढ़ाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज जोश हेजलवुजड ने 5 विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क को तीन सफलताएं मिली।

न्यूजीलैंड की खराब बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी खराब रही। टीम के लिए टॉम लैथम और विल यंग ने ओपनिंग की। लैथम 38 रन और विल यंग 14 रन बना कर आउट हो गए। लैथम के आउट होते ही, पारी बिखर गई। केन विलियमसन 17 रन, रचिन रवींद्र 4 रन और डेरिल मिचेल 4 रन बना कर आउट हो गए।

टीम के 84 रन पर 5 विकेट हो गए। विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने 22 रन बनाए। लेकिन वे भी कैमरन ग्रीन की बॉल पर आउट हो गए और ग्लेन फिलिप्स पहली बी बॉल पर LBW हो गए।

आखिर में मैट हेनरी और कप्तान टिम साउदी ने कुछ रन जोड़े और साथ पारी की सबसे बड़ी 55 रन की साझेदारी की। साउदी 26 रन और हेनरी 29 रन बना कर पवेलियन लौटे। बेन सियर्स 0 रन बना कर नॉटआउट रहे।

हेजलवुड को 5 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के पेसर जोश हेजलवुड ने 5 विकेट लिए। उन्होंने शुरुआत में ही लैथम, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल और केन विलियमसन को चलता कर दिया, फिर आखिर में मैट हेनरी के विकेट के साथ 5 विकेट पूरे किए। उनके अलावा मिचेल स्टार्क को 3 विकेट मिले। पैट कमिंस और कैमरन ग्रीन को 1-1 सफलता मिली।

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर सस्ते में लौटे
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ज्यादा रन नहीं बना सके। ओपनिंग करने आए स्टीव स्मिथ 11 रन और मैट हेनरी 16 रन बना कर आउट हुए। कैमरन ग्रीन 25 रन और ट्रैविस हेड 21 रन बना कर आउट हो गए। टीम के खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन 45 रन बना कर नॉटआउट रहे। टीम ने नाइट वॉचमैन के रूप में नाथन लायन को भेजा। वे 1 रन बना कर लाबुशेन के साथ क्रीज पर है।

हेनरी ने 3 विकेट लिए
न्यूजीलैंड के पेसर मैट हेनरी ने 3 विकेट लिए। उन्होंने उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन को बोल्ड किया। वहीं, ट्रैविस हेड को कॉट बिहाइंड कराया। इसके अलावा बेन सियर्स को 1 विकेट मिला।

विलियमसन और लैथम का 100वें टेस्ट खेलने पर सम्मान हुआ
दिन का खेल शुरू होने से पहले, टॉम लैथम और केन विलियमसन को न्यूजीलैंड के लिए अपने 100वें टेस्ट मैच में सम्मानित किया गया। दोनों अपने बच्चों के साथ मैदान पर सम्मान लेने पहुंचे।

इरास्मस को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीकी अंपायर माराइस इरास्मस को सम्मान देने के लिए उनहें मुकाबले से पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इरास्मस अपने 82वें टेस्ट में अंपायरिंग कर रहे हैं, यह उनका आखिरी टेस्ट है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.