विश्व कप शुरु होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को झटका , एश्ले पॉजिटिव होने के कारण शुरुआती मैचों से बाहर

Updated on 03-03-2022 09:10 PM

हैमिल्टन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) महिला विश्व कप मुकाबला शुक्रवार से न्यूजीलैंड में शुरु होने वाला है। वहीं इससे पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर जांच में कोरोना संक्रमित पायी गयी हैं।

महिला विश्व कप में इस बार बायो-बबल नहीं रखा गया है पर कोरोना का एक मामला मिलने से अब सख्ती बढ़ सकती है। संक्रमण के कारण गार्डनर टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगी।

गार्डनर को 10 दिनों के लिए पृथकवास  में भेज दिया गया है। गार्डनर अब रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही टीम से जुड़ पाएंगी। ऐसे में उनके तीसरे मुकाबले तक वापसी की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप में अपना तीसरा लीग मैच मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अनुसार अन्य सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ जांच में नेगेटिव पाये गये हैं। ऐसे में टीम शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ तय कार्यक्रम के अनुसार अपना मैच खेलेगी।टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड का मुकाबा वेस्टइंडीज से होगा।

इन मुकाबलों में स्टेडियम में 10 फीसदी प्रशंसकों को प्रवेश मिलेगा। महिला विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है। मेग लेनिंग (कप्तान), राचेल हेंस (उप कप्तान), निकोला केरी, एश्ले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, अलीसा हीली, जेस जोनासेन, अलाना किंग, बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्रा, एलिस पेरी, मेगन शट, अनाबेल सदरलैंड, अमांडा जेड वेलिंगटन. रिजर्व खिलाड़ी:- हीथर ग्राहम, जॉर्जिया रेडमायने।

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का कार्यक्रम : ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 5 मार्च को इंग्लैंड से खेलेगी। इसके बाद 8 मार्च को पाकिस्तान, 13 मार्च को न्यूजीलैंड, 15 मार्च को वेस्टइंडीज, 22 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और 25 मार्च को बांग्लादेश से खेलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.