इस बार टी20 विश्व कप जीतेगी ऑस्ट्रेलिया : स्टार्क

Updated on 18-10-2021 08:56 PM

अबु धाबी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा है कि उनकी टीम टी20 विश्वकप को जीतने के लिए पूरी ताकत से उतरेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 क्रिकेट में अपने पिछले 21 मैचों में केवल छह जीत हासिल की हैं और इस दौरान उसे इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ लगातार पांच श्रृंखलाओं में हार का सामना करना पड़ा हैं पर इससे स्टार्क निराश नहीं हैं।


स्टार्क ने कहा, ‘उन श्रृंखलाओं में हम कुछ युवा, अनुभवहीन खिलाड़ियों को लेकर उतरे थे। ऐसे खिलाड़ी जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्हें करियर की शुरुआत में ही विदेशी धरती पर कठिन हालातों में उतरना पड़ा था।'' उन्होंने कहा, ‘हमें पिछले कुछ समय में लॉकडाउन की वजह से बहुत कम क्रिकेट खेलने का अवसर मिल पाया था जिससे भी प्रदर्शन प्रभावित हुआ।

' उन्होंने कहा, ‘यह सबसे बड़ी सकारात्मक बात यह है कि विश्व कप के लिए हमारे पास हमारी सबसे मजबूत टीम उपलब्ध है जबकि वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे पर हमारे साथ ऐसा नहीं था।' टी20 विश्व कप के पिछले छह आयोजनों में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक बार 2010 में फाइनल में पहुंचा है , जहां उसे इंग्लैंड ने हराया था। स्टार्क ने कहा, ‘हमने आज तक टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है, इसलिए मैं अपने पहले विश्व कप जीत का हिस्सा बनने की उम्मीद कर रहा हूं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.