ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ट्रेविस हेड पॉजिटिव पाये जाने के बाद चौथे टेस्ट से बाहर

Updated on 01-01-2022 07:33 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेविस हेड कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाये गये हैं। ऐसे में अब ट्रेविस इंग्लैंड के खिलाफ जारी एशेज क्रिकेट सीरीज के चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। ट्रेविस का बाहर होना मेजबान टीम के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि उन्होंने अब तक इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं।

चौथा टेस्ट सिडनी में पांच जनवरी से शुरु होगा। ट्रेविस में अभी तक किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं दिखे हैं पर उन्हें विक्टोरिया सरकार के स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के अनुसार अभी सात दिनों तक मेलबर्न में ही रहना पड़ेगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारी परीक्षण प्रक्रिया के तहत हम खिलाड़ियों, उनके परिजनों और सहयोगी स्टाफ का हर दिन पीसीआर परीक्षण कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, ‘इसी के तहत ही आज सुबह ट्रेविस का परीक्षण पॉजिटिव आया है पर उनमें अभी उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं।' प्रवक्ता ने कहा, ‘ऐसे में हमें उम्मीद है कि वह होबार्ट में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच तक ठीक हो जाएंगे।'

हेड ने अब तक इस सीरीज में सबसे ज्यादा 248 रन बनाए है जिनमें ब्रिसबेन में पहले टेस्ट मैच में लगाया गया शतक भी शामिल है। हेड के बाहर होने के कारण चयनकर्ताओं ने मिशेल मार्श, निक मैडिनसन और जोश इंग्लिश कोअतिरिक्त खिलाड़ियों' के तौर पर शामिल किया है। वहीं इस मैच में इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड भी नहीं रहेंगे क्योंकि वह भी एक पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.