ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर को स्किन कैंसर, महिला प्रीमियर लीग से हुईं बाहर

Updated on 01-02-2024 01:59 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज लॉरेन चीटल को गर्दन से स्किन कैंसर निकालने के लिए सर्जरी के बाद महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 से बाहर होना पड़ा है। चीटल ने पिछले दिसंबर में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने बुधवार को ये सर्जरी करवाई। इस साल का डब्ल्यूपीएल 23 फरवरी से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है और तेज गेंदबाज चीटल को पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी के दौरान गुजरात जायंट्स ने खरीदा था।

पहले भी हो चुका इलाज

25 वर्षीय खिलाड़ी का 2021 में भी इसी तरह का इलाज हुआ था। तब उनके पैर में परेशानी हुई थी। वह न्यू साउथ वेल्स के लिए महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के बाकी मैचों से भी बाहर हो जाएंगी। क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के एक बयान में कहा गया है, 'चीटल खिलाड़ियों के निर्धारित ऑफ-सीजन ब्रेक के बाद एनएसडब्ल्यू के साथ ट्रेनिंग में वापसी का लक्ष्य बना रही हैं।'

चीटल का करियर चोट से प्रभावित रहा है। उनके दाहिने और बाएं कंधे के साथ ही बाइसेप्स सर्जरी हो चुकी है। उन्होंने कई चोटों का सामना किया है। उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट, 4 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें चीटल के नाम 7 विकेट हैं। गुजरात जायंट्स ने अभी तक चीटल के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

गुजरात जायंट्स की टीम: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, फोबे लिचफील्ड, मेघना सिंह, तृषा पूजिथा, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, कैथरीन ब्राइस, मन्नत कश्यप।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.