ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर बरकरार

Updated on 02-07-2022 08:24 PM

दुबई ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर-1 पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। 6 में उसे जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ रहे। टीम 77.78 फीसदी अंक के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। इस प्रकार टीम के लगभग 80 फीसदी अंक हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम टेबल में दूसरे नंबर पर है। उसने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं। 5 में उसे जीत मिली है जबकि 2 में हार। उसके 71.43 फीसदी अंक हैं। अन्य 7 में से कोई भी टीम अब तक 60 फीसदी अंक तक नहीं पहुंच सकी है। टॉप-2 टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।


वहीं भारतीय टीम अभी तीसरे नंबर पर है। उसने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं। 6 में जीत हासिल की, जबकि 3 में उसे हार मिली है जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। उसके 58.33 फीसदी अंक हैं. टीम यदि इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में शुरू हुए मैच में जीत हासिल कर लेती है, तो उसके 60 फीसदी अंक हो जाएंगे। वहीं पाकिस्तान की टीम टेबल में चौथे नंबर पर है। उसने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं। 3 में उसे जीत मिली है। 2 में हार मिली जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे। उसके 52.38 फीसदी अंक हैं।


वेस्टइंडीज की टीम 50 फीसदी अंक के साथ पांचवें नंबर पर है। उसने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। 4 में उसे जीत मिली है, जबकि 3 में हार। वहीं श्रीलंका की टीम छठे नंबर पर काबिज है। उसने अब तक खेले 7 में से 3 मैच जीते हैं। 3 में उसे हार मिली, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। उसके 47.62 अंक हैं. इंग्लैंड की टीम 28.89 फीसदी अंक के साथ 7वें नंबर पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.