पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित, कमिंस और वॉर्नर सहित पांच अनुभवी खिलाड़ियों को आराम

Updated on 22-02-2022 08:42 PM

सिडनी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

पाक और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन एकदिवसीय और एक टी20 मैच की सीरीज मार्च-अप्रैल में खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत में एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। एकदिवसीय सीरीज 29 मार्च से 2 अप्रैल तक होगी। इसके बाद एकमात्र टी20 मैच 5 अप्रैल को होगा। कमिंसडेविड वॉर्नर और हेजलवुड को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे के लिए शामिल किया गया है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत अगले शुक्रवार से होगी।

 

एकदिवसीय और टी-20 टीम इस प्रकार है:

एरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एस्टन एगर, जेसन बेहेरनडोर्फ, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, बेन मैक्डरमोट, केन रिचर्ड्सन, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा।

 

ऑस्ट्रेलिया के पाक दौरे का पूरा कार्यक्रम

पहला टेस्ट मैच, 4-8 मार्च, रावलपिंडी

दूसरा टेस्ट मैच, 12-16 मार्च, कराची

तीसरा टेस्ट मैच, 21-25 मार्च, लाहौर

पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, 29 मार्च, रावलपिंडी

दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, 31 मार्च, रावलपिंडी

तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, 2 अप्रैल, रावलपिंडी

इकलौता टी20 इंटरनेशनल, 5 अप्रैल, रावलपिंडी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.