आस्ट्रिया में वैक्सीन नहीं लगवाने वालों के घर से निकलने पर पाबंदी

Updated on 15-11-2021 08:30 PM

वियना यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया ने पूरे देश में कोविड लॉकडाउन का ऐलान किया है। लॉकडाउन के दौरान बिना वैक्सीन लगवाए लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी रहेगी। ऑस्ट्रिया के चांसलर अलेक्जेंडर स्कालेनबर्ग ने ऐलान किया है कि यह लॉकडाउन अगले हफ्ते से प्रभावी हो जाएगा। बिना वैक्सीन लगवाए लोग सिर्फ बेहद जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल पाएंगे।

ऑस्ट्रिया की सरकार ने बताया कि बिना कोविड वैक्सीन की डोज लिए लोग सिर्फ बुनियादी जरूरतों के लिए ही घर से निकल पाएंगे। इसमें काम पर जाना, किराने का सामान खरीदना या मेडिकल इमरजेंसी शामिल है। लॉकडाउन लगाने का निर्णय ऑस्ट्रिया के संघीय राज्यों की सरकार और प्रमुखों ने साथ मिलकर लिया है। शालेनबर्ग ने कहा कि यह लॉकडाउन सोमवार को तड़के लागू होंगे। उन्होंने कहा इस दौरान पुलिस प्रतिबंधात्मक उपायों के अनुपालन की निगरानी करेगी और अपराधियों को सजा का सामना करना पड़ेगा।

ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस के मामले फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यूरोपीय देशों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है। नया प्रतिबंध ऑस्ट्रिया की 8.9 मिलियन आबादी में से लगभग 2 मिलियन लोगों को प्रभावित करता है। लॉकडाउन 12 साल से कम उम्र के लोगों पर लागू नहीं होता है, क्योंकि वे देश के कानून के तहत कोरोना के खिलाफ टीकाकरण के योग्य नहीं हैं।

ऑस्ट्रिया में अभी तक 6 मिलियन लोगों को ही कोविड वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगी है। ऑस्ट्रिया में पश्चिमी यूरोप में सबसे कम टीकाकरण दर है। अभी तक कुल आबादी के लगभग 65 फीसदी लोगों को ही वैक्सीनेट किया गया है। देश में पिछले कुछ हफ्तों में नए संक्रमणों में वृद्धि देखी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.