आयशा खान की चमकी किस्‍मत! 'धुरंधर' में 'शरारत' कर छाईं, अब 'किस किस को प्यार करूं 2' में 'बिग बॉस 17' की हसीना

Updated on 12-12-2025 01:23 PM
'बिग बॉस 17' में वाइल्डकार्ड एंट्री लेने वाली आयशा खान इन दिनों बड़े पर्दे पर लगातार छाई हैं। जहां हाल ही में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' में अपने डांस सीक्वेंस को लेकर वो जबरदस्त सुर्खियों में रहीं वहीं आज शुक्रवार को उनकी नई फिल्म बतौर लीड एक्ट्रेस रिलीज हो रही है। जी हां, कपिल शर्मा की नई फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' में आयशा कॉमेडियन के साथ रोमांस करती दिखेंगी और इस वक्त वो सातवें आसमान पर नजर आ रही हैं।

याद दिला दें कि आयाशा ने 'बिग बॉस 17' में आने के बाद मुनव्वर फारूकी को लेकर नए-नए राज खोले थे। इतना ही नहीं मुनव्वर के तमाम झूठ से पर्दा उठाते हुए आयशा ने अपने साथ उनके रिश्ते की भी बात कुबूली थी। खैर, अब आयशा अपने करियर में वो ऊंचाई देख रही हैं, जिसका सपना उन्होंने अब तक देखा था। जहां एक तरफ आयशा 'धुरंधर' के खुमार से बाहर नहीं निकल पाईं हैं कि अब कपिल शर्मा के साथ उनकी लीड रोल वाली फिल्म का नशा चढ़ने को है।

'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में डांस करती नजर आईं

आयशा खान ने पिछले दिनों रिलीज हुई 'धुरंधर' में मिले रोल पर खुशी जताई थी और कहा था कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वो आदित्य धर की इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा हैं। आयशा इस फिल्म के गाने 'शरारत' में डांस करती नजर आई हैं, जिसमें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना से जुड़े कुछ बेहद खास सीन भी हैं।

'मेहनत पर्दे पर चमकने लगती है तो उसकी खुशी बिल्कुल अलग होती है'

वहीं अब आयशा कपिल शर्मा के साथ आज 12 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' में लीड रोल में दिखने जा रही हैं। सोशल मीडया पर उनकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। आयशा के फैन्स उन्हें कपिल के साथ देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं। लोगों ने कहा है- जब आपकी मेहनत पर्दे पर चमकने लगती है तो उसकी खुशी बिल्कुल अलग होती है।

आयशा को क्यों किया कास्ट

इस फिल्म के डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी ने हाल ही में Zoom को दिए इंटरव्यू में बताया था कि आयशा खान को फिल्म में क्यों कास्ट किया। उन्होंने कहा, ' इस फिल्म में हमने जो चार किरदार सोचे थे एक हिंदू लड़की, एक मुस्लिम, एक क्रिश्चियन और एक सिख का था और हम बस यही देखकर आगे बढ़े कि लड़की में वो किरदार नजर आना चाहिए। हमने ये नहीं सोचा कि लड़की अपने पीछे बिग बॉस लेकर आई है या उसके इतने फॉलोअर्स हैं उसके। जिस एक्टर में किरदार दिखा, उसे उसी तरह से कास्ट किया।' दरअसल काफी समय से इस बात को लेककर चर्चा तेज थी कि उन्हें 'किस किसको प्यार करूं 2' में 'बिग बॉस' की वजह से काम मिला है।

'क्या मैं फिल्म धुरंदर का हिस्सा हूं? कोई मुझे पिंच करो!'

हाल ही में आयशा ने आदित्य धर के के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'क्या मैं फिल्म धुरंदर का हिस्सा हूं? कोई मुझे पिंच करो! मैंने कल ही फिल्म देखी और आदित्य धर फिल्म्स ने जो दुनिया बनाई है, उसे शब्दों में बयान करना मेरे लिए नामुमकिन है। फिल्म शुरू होने के 15 मिनट के अंदर ही आप भूल जाते हैं कि कलाकार सितारे हैं। आपको बस आदित्य सर और उनकी टीम द्वारा बनाई गई दुनिया और किरदार ही नजर आते हैं। मुकेश छबड़ा, मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगी, मुझे इसका हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद!'

'आप दोनों नहीं होते तो हम इतने अच्छे से परफॉर्म ही नहीं कर पाते'

आयशा ने आगे कहा था, 'विजय गंगुली और कई अन्य लोगों के लिए, यह एक सपने के सच होने जैसा था। आप बेमिसाल हैं। अनान्या बेरा और मुस्कान सिंह आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप दोनों नहीं होते तो हम इतने अच्छे से परफॉर्म ही नहीं कर पाते। हम पर इतनी मेहनत करने के लिए धन्यवाद, आपने हमें बेदाग बना दिया।'

कहा- ये सब सपने सच होने जैसा है

लोगों ने आयशा की जमकर तारीफ की है और कहा है, 'उन्होंने शानदार परफॉर्म किया।' एक ने कहा है- ये सब सपने सच होने जैसा है। वहीं काफी लोगों ने उनकी अगली फिल्म को लेकर उत्सुकता दिखाई है कि कपिल के साथ पर्दे पर क्या रंग लाती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.