दुल्हन जैसी सजी अयोध्या, 9 लाख दीपकों से जगमग होगी राम की पैड़ी, 5100 बत्तियों वाले दिये से होगी सरयू आरती

Updated on 03-11-2021 08:12 PM

अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या बुधवार को दीयों से जगमगाती दिखाई देगी। इस साल अयोध्या में पांचवें दीपोत्सव का आयोजन कर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वागत मेंराम की पैड़ीपर 9 लाख दीप जलाएं जाएंगे। इस अवसर पर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स की टीम भी अयोध्या में मौजूद रहेगी, जो यहां बनने वाले विश्व रिकार्ड की साक्षी बनेगी।

इस अवसर पर साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो राम कथा पार्क तक जाएगी। दीप जलाने का शुभारंभ राम कथा पार्क में किया जाएगा। भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम, लक्ष्मण और सीता की अगवानी करेंगे। भगवान राम राज्याभिषेक राम कथा पार्क में किया जाएगा। इस अवसर पर संपूर्ण अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

इस बार राम की पैड़ी पर 9 लाख दीपक चलाए जाएंगे। अवध विश्वविद्यालय 7 लाख 51 हजार दीपक जलाकर अपने ही पूर्व कीर्तिमान को तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेगा। अवध विश्वविद्यालय के 12000 वॉलिंटियर राम की पैड़ी पर दीपक जलाएंगे। सीएम योगी सरयू की भव्य आरती करेंगे। 5100 बत्तियों से सुसज्जित दीपक से विशेष आरती की जाएगी। इस अवसर पर राम की पैड़ी पर लेजर शो और रामायण कालीन दृश्यों का प्रजेंटेशन किया जाएगा जो बेहद आकर्षक होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट के कई मंत्री इस दीपोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी पांचवे दीपोत्सव की साक्षी बनेंगी। राम की पैड़ी पर दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे दीपोत्सव की पारंपरिक रूप से शुरुआत करेंगे। दूसरी तरफ राम कथा पार्क में विदेशी रामलीला का मंचन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम गुरुवार सुबह अयोध्या से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.