दीपोत्सव का विश्व रिकार्ड बनाने के लिए अयोध्या तैयार

Updated on 03-11-2021 08:12 PM

नई दिल्ली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में शुरू हुए दीपोत्सव के पांचवें साल रामपैड़ी पर एक साथ साढ़े सात लाख दीयों को जलाकर अपने ही विश्व रिकार्ड को तोड़ने और नया कीर्तिमान बनाने के लिए अयोध्या ने कमर कस ली है। इसके लिए अवध विश्वविद्यालय की पूरी टीम दो दिन से कड़ी मेहनत कर रही है। रामपैड़ी के 32 घाटों पर मंगलवार को निर्धारित संख्या में नौ लाख दीये को विधिपूर्वक बिछाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। दीपोत्सव का मुख्य पर्व हनुमान जयंती पर बुधवार को मनाया जाएगा। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी होंगे।

इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत केन्या, वियतनाम ट्रिनिडाड-टुबैगो के राजनयिक भी मौजूद रहेंगे। अयोध्या के पांचवें दीपोत्सव में भाग लेने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर दो बजे के करीब यहां पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद रामकथा पार्क में शोभायात्रा की अगवानी करेंगे। इसी कड़ी में रामकथा पार्क के हेलीपैड पर पुष्पक विमान से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण मां सीता के स्वरूपों का अवतरण होगा। यहां पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी आरती उतारकर अगवानी करेंगे। इसी कड़ी में रामकथा पार्क के मुख्य मंच पर राज्याभिषेक कार्यक्रम होगा। इसके बाद शिलान्यास और लोकार्पण समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री तीन साहित्यकारों की भगवान राम से जुड़ी पुस्तकों का विमोचन करेंगे।

इसके बाद सरयू मां की आरती उतारेंगे। सरयू आरती के बाद राम की पैड़ी पहुंचकर दीप जलाकर दीपोत्सव का अनावरण करेंगे। विश्व रिकार्ड की घोषणा के बाद लेजर शो आयोजित होगा। यहां से मुख्यमंत्री फिर रामकथा पार्क आएंगे और श्रीलंका की रामलीला का अवलोकन करेंगे। पिछले वर्ष के दीपोत्सव में छह लाख छह हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए थे। इस वर्ष सात लाख 51 हजार दीये प्रज्जवलित किए जाएंगे।  अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने 12 हजार स्वयंसेवकों के सहयोग से घाट समन्वयक एवं प्रभारी के दिशा-निर्देशन में दूसरे दिन मंगलवार को निश्चित पैटर्न पर दीए बिछाने का कार्य पूरा कर लिया।

 इन दीयों में बुधवार को ही तेल डालने और जलाने का काम होगा इस बार के दीपोत्सव में 32 घाटों पर लगभग दो सौ समन्वयक, 32 पर्यवेक्षक एवं 32 प्रभारी नियुक्त किए है। दीपोत्सव में प्रत्येक स्वयंसेवक को लगभग 75 दीए जलाने का लक्ष्य दिया गया है। पूर्वाह्न नौ बजे से घाटों पर वालंटियर अपने घाटों पर मुस्तैद रहे और सुनिश्चित पैटर्न पर दीए लगाने का कार्य शुरू कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.