टी20 विश्व कप में आजम को उलटफेर की उम्मीद

Updated on 25-09-2021 09:01 PM

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि उनकी टीम आगागी टी20 विश्व कप क्रिकेट मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ जीत से शुरुआत करना चाहती है। टी20 विश्व कप में भारत और पाक का मुकाबला 24 अक्टूबर को होगा। अब तक के आंकड़ों को देखा जाये तो विश्व कप में कभी भी पाक नहीं जीती है पर आजम को उम्मीद है कि वह इस साल उनकी टीम उलटफेर करेगी। भारत और पाक दोनों ने ही एक-एक बार यह टूर्नामेंट जीता है। भारतीय टीम साल 2007 के बाद से इसे कभी नहीं जीत पायी है। टूर्नामेंट के मुकाबले 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में खेले जाएंगे। कुल 16 टीमें इस टूर्नामेंट में उतर रही हैं।


पाक कप्तान के अनुसार उनकी टीम पहले मुकाबले में जब भारत से खेलेगी तो ज्यादा दबाव भारतीय टीम पर ही होगा। आजम ने कहा, ‘मुझे लगता है कि विश्व कप मैच में हमारी तुलना में भारतीय टीम ज्यादा दबाव में होगी। ऐसे में हम अपना अभियान भारत को हराकर शुरू करना चाहेंगे।
दोनो ही टीमों ने एकदिवसीय विश्व कप 2019 के बाद से एक-दूसरे के खिलाफ कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। आजम ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के मैदान में खेलना उनके लिए घर पर खेलने जैसा ही होगा क्यों तटस्थ स्थल होने के कारण उन्हें अपने कई मैच यहां पर खेले हैं। उन्होंने कहा, ‘यह हमारे घरेलू मैदान की तरह ही है, जब हम संयुक्त अरब अमीरात के मैदानों पर खेलते हैं, तो हमें फायदा मिलता है और इसके साथ ही अपना सौ फीसदी देना चाहेंगे।आजम ने यह भी कहा कि तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करने का उन पर कोई दबाव नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.