आजम, मिसबाह बोले, जीत के जश्न में डूबने की जगह विश्वकप जीतने पर ध्यान दें खिलाड़ी

Updated on 25-10-2021 10:13 PM

कराची पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक और कप्तान बाबर आजम ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में मिली जीत के बाद कहा है कि खिलाड़ियों को जश्न में ज्यादा नहीं डूबना चाहिये। आजम ने मैच के बाद कहा कि खिलाड़ियों को यहा ध्यान रखना चाहिये कि हम यहां विश्वकप जीतने आये हैं, केवल भारत को हराना ही हमारा लक्ष्य नहीं है। वहीं मिसबाह ने कहा कि खिलाड़ियों को विश्व कप जीतने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। मिसबाह ने कहा, ‘उम्मीद है कि हम जश्न के खुमार में अधिक नहीं डूबेंगे और यह नहीं भूलेंगे कि हमें और भी मैच खेलने हैं और विश्व कप जीतना है।' मिसबाह ने कहा कि टीम ने बेहद अनुशासित प्रदर्शन करके भारत को दस विकेट से हराया है जिससे उसका मनोबल बढ़ा है।

उन्होंने कहा, ‘अब इसी अनुशासन को आगे भी बनाए रखना होगा। हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका निभानी है।' वहीं पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट में यह चलन रहा है कि जीत का खुमार हावी हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘यह पहला ही मैच था और हमें अभी दूसरी मजबूत टीमों से भी खेलना है। हमने आज भारत को हरा दिया तो इसका यह मतलब नहीं है कि हम यह मान लें कि हम न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को भी हरा सकते हैं। हमें उसके लिए मेहनत करनी होगी।' भारत के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी वीडियो में आजम ने भी खिलाड़ियों से यही बात कही। उन्होंने कहा, ‘जश्न मनाइए। होटल लौटकर अपने परिवार के साथ इस पल का मजा लीजिए लेकिन यह नहीं भूलना है कि यह मैच हो चुका है और हमें बाकी मैचों की तैयारी करनी है।' उन्होंने कहा कि भारत को हराने के बाद टीम से अपेक्षायें बढ गई हैं और अब अधिक मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आज रात हर खिलाड़ी इस पल का आनंद लें लेकिन टीम में अपनी भूमिका और बाकी मैचों में अपेक्षाओं को भी याद रखे। हम यहां सिर्फ भारत को हराने नहीं आये हैं बल्कि विश्व कप जीतने आये हैं। यह भूलना नहीं है।'

इस दौरान पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच सकलेन मुश्ताक ने कहा, ‘हमें आत्ममंथन करना है कि आज इस अंदाज में मैच जीतने के लिए हमने क्या किया। साथ ही अपनी कमजोरियों को ठीक करना है। जीत के खुमार में जज्बात पर काबू रखना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.