आर्मीनिया को हथियार देकर नए युद्ध को भड़का रहे... भारत के दोस्‍त फ्रांस पर अजरबैजानी राष्‍ट्रपति आगबबूला

Updated on 22-11-2023 01:12 PM
बाकू: भारत के बाद अब फ्रांस के आर्मीनिया को घातक हथियार देने पर अब अजरबैजान बौखला गया। अजरबैजान के राष्‍ट्रपति इल्‍हाम अलियेव ने फ्रांस पर आरोप लगाया है कि वह आर्मीनिया को नए हथियार देकर दक्षिणी काकेकस इलाके में नए युद्ध की आधारशिला तैयार कर रहे हैं। अलियेव ने एक सम्‍मेलन में दिए अपने भाषण में सबसे ज्‍यादा फ्रांस पर निशाना साधा। इससे पहले पिछले महीने फ्रांस ने आर्मीनिया को घातक हथियार देने पर अपनी सहमति जताई थी। इससे पहले भारत ने भी आर्मीनिया को पिनाका रॉकेट सिस्‍टम की सप्‍लाई की थी और अब घातक तोप खरीदने का भी दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है। अजरबैजान को तुर्की और पाकिस्‍तान से हथियार मिलते हैं।

अजरबैजानी राष्‍ट्रपति अलियेव ने कहा, 'फ्रांस ने न केवल भूतकाल में बल्कि वर्तमान समय में भी अपने उपनिवेशों के साथ हमारे क्षेत्र दक्षिणी काकेकस को भी अस्थिर किया है। ऐसा वह अलगाववादी मानसिकता और अलगाववादियों को समर्थन देकर कर रहा है।' उन्‍होंने कहा, 'आर्मीनिया को हथियार देकर उसने अपनी सैन्‍य नीति को लागू कर दिया है। फ्रांस ने आर्मीनिया की उन ताकतों को बढ़ावा दिया है जो अपने खोए हुए इलाकों को ताकत के बल पर हासिल करना चाहते हैं। साथ हमारे इलाके में एक नए युद्ध की शुरुआत की आधारशिला रख दी है।'

अजरबैजान ने आर्मीनिया को हराया, कराबाख पर कब्‍जा


अजरबैजान के राष्‍ट्रपति अलियेव के इस बयान पर फ्रांस ने भी पलटवार किया है। राजनयिक सूत्रों ने कहा कि फ्रांस, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ मिलकर दक्षिणी काकेकस इलाके में एक न्‍यायोचित और स्‍थायी शांति की दिशा में काम कर रहा है। यह संप्रभुता और सीमा के सम्‍मान के सिद्धांत पर आधारित होगा। आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच पिछले तीन दशक में दो बार युद्ध हो चुका है लेकिन अलियेव को इस साल सितंबर महीने में उस समय बड़ी सफलता मिल गई जब उन्‍होंने कराबाख इलाके पर फिर से कब्‍जा कर लिया।

नागर्नो कराबाख पर आर्मीनिया मूल के लोग 1990 के दशक से स्‍वतंत्र तरीके से रहते थे। इसके बाद से अब तक 1 लाख आर्मीनियाई मूल के लोग आर्मीनिया में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। अजरबैजान इस जीत के बाद अपनी शर्तों पर आर्मीनिया के साथ डील करना चाहता है और उसने पश्चिमी देशों खासकर फ्रांस और अमेरिका की कड़ी आलोचना की है। इन देशों में बड़ी तादाद में आर्मीनिया मूल के लोग रहते हैं और वे आर्मीनिया के प्रति सहानुभूति रखते हैं। अजरबैजान पर फ्रांस ने नकारात्‍मक साइबर अभियान चलाने का आरोप लगाया है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्‍तों के बाद अब अलियेव ने अब फ्रांस पर औपनिवेशिक देशों में खूनी हिंसा करने का आरोप लगाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.