परमाणु बम गिराने वाले B-2 बॉम्बर तैयार, ट्रंप से आखिरी आदेश का इंतजार, श‍िया देश ईरान का काउंटडाउन शुरू!

Updated on 29-03-2025 01:45 PM
तेहरान: ईरान की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और डोनाल्ड ट्रंप से आखिरी आदेश का इंतजार किया जा रहा है। ईरान के पास अब सिर्फ दो ही विकल्प बचे हैं, या तो वो अमेरिका की बात माने या फिर एक विनाशक हमले का इंतजार करे। डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका के शक्तिशाली परमाणु बम गिराने वाले B-2 बॉम्बर ब्रिटिश डिएगो गार्सिया पर जमा होने लगे हैं, जिसका लक्ष्य ईरान पर हमला करना है। ईरान के सुप्रीम लीडर के पास वक्त खत्म होता जा रहा है और डोनाल्ड ट्रंप का अल्टीमेटम भी खत्म होने के कगार पर है। ट्रंप ने इजरायल को ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला करने की इजाजत दे दी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सुप्रीम लीडर को चेतावनी दे रखी है कि या तो वो नये परमाणु समझौतों पर दस्तखत करे या फिर ईरान पर हमले का इंतजार करे। ट्रंप ने सुप्रीम लीडर को 2 महीने का वक्त दे रखा है और अब सिर्फ 5 हफ्ते ही बचे हुए हैं। हालांकि एक्सियोस की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने ओमान के रास्ते वाइट हाउस को कुछ संदेश भिजवाया है लेकिन उस संदेश में क्या कहा गया है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि जब तक डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से मैक्सिमम दबाव बनाया जाता रहेगा, ईरान अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेगा। ईरानी विदेश मंत्री भले ही सख्त बनने की कोशिश कर रहे हों लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनके पास अब विकल्प नहीं बचे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.