Baaghi 4 एडवांस बुकिंग: 48 घंटों में बिक गए 1 लाख से अध‍िक टिकट, टाइगर श्रॉफ ने 'जाट' और 'केसरी 2' को चटाई धूल

Updated on 04-09-2025 03:53 PM
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ पर्दे पर एक बार फिर से फैंस के दुलारे 'रॉनी' बनकर लौट रहे हैं। महामारी के बाद से ही लगातार फ्लॉप फिल्मों का दंश झेल रहे टाइगर इस बार दमदार वापसी करते दिख रहे हैं। सोमवार को शुरू हुई 'बागी 4' की प्री-सेल्स बुकिंग उम्‍मीदें जगा रही हैं। ए. हर्ष के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म शुक्रवार, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लिहाजा, ओपनिंग डे के लिए गुरुवार को भी एडवांस बुकिंग होनी है। मजेदार बात यह है कि पहले 48 घंटों की प्री-सेल्‍स में ही इसने 'भूल चूक माफ', 'केसरी चैप्‍टर 2' और 'जाट' को पीछे छोड़ दिया है।

एक्‍शन फ्रेंचाइज 'बागी' की पहली फिल्‍म 2016 में रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक, 2018 में 'बागी 2' और फिर 2020 में आई 'बागी 3', तीनों ही बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं। अब 'बागी 4' की चर्चा इसलिए भी अध‍िक है, क्‍योंकि इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त हैं। फिल्‍म के टीजर और ट्रेलर में खतरनाक और खूंखार एक्‍शन ने इस जॉनर के दर्शकों का उत्‍साह चरम पर पहुंचा दिया है। हालांकि, बॉक्‍स ऑफिस पर इसे 'द बंगाल फाइल्‍स', 'उफ्फ ये सियापा' और 'दिल मद्रासी' से टक्‍कर जरूर मिलेगी, लेकिन 'बागी 4' पर इसका बहुत असर होता नहीं दिख रहा है।

'बागी 4' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

'सैक्‍न‍िक' के मुताबिक, 'बागी 4' ने बुधवार रात तक एडवांस बुकिंग से 2.83 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। इसमें ब्‍लॉक सीटें शामिल नहीं हैं। कुली 7106 शोज के लिए 1.16 लाख टिकटों की प्री-बुकिंग हो चुकी है। यदि ब्‍लॉक सीटों को भी जोड़ दें तो ग्रॉस कमाई का आंकड़ा 5.26 करोड़ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.