बाप बाप होता है... क्रिकेट में कोहली तो फुटबॉल में छेत्री के नाम से कांपता है पाकिस्तान

Updated on 22-06-2023 08:57 PM
नई दिल्ली: सैफ चैंपियनशिप 2023 में सुनील छेत्री की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर किया। पहले ही मैच में टीम इंडिया ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को जमकर धोया। भारत ने पाकिस्तान को 4-0 की करारी शिकस्त दी। इस वक्त पूरे देश में जमकर भारतीय फुटबॉल टीम की सरहाना हो रही है।

क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ जब भी खेलने की बात आती है तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता है। वहीं अब जब फुटबॉल में पाकिस्तान से मैच हुआ तो भारत के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सुनील छेत्री ने कमाल कर दिया। तो एक बात तो तय है कि क्रिकेट में पाकिस्तान टीम कोहली और फुटबॉल में छेत्री से खौफ खाती होगी। दोनों का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ कमाल का है।

सुनील छेत्री ने पाक के खिलाफ डेब्यू करते हुए मारा था गोल
आपको बता दें कि सुनील छेत्री ने भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। छेत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही गोल दागा था और गजब किया था। इसके बाद छेत्री ने बीते 21 जून को पाकिस्तान के साथ खेले गए सैफ कप के मैच में हैट्रिक जड़ दी। उनकी हैट्रिक की बदौलत भारत, पाकिस्तान को 4-0 से हराने में सफल रही। अब तक छेत्री ने पाक के खिलाफ कुल 4 गोल दागे हैं।

विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कुल 23 पारियों 60.23 की औसत से 1024 रन बनाए हैं। उनका दोनों फॉर्मेट मिलाकर पाकिस्तान के खिलाफ स्ट्राइक रेट 107.67 का रहा है। उनका वनडे में पाक के खिलाफ सर्वादिक स्कोर 183 रहा है। जबकि टी20 में 82।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.