T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले बाबर आजम ने सभी कप्तानों के साथ मनाया अपना बर्थडे

Updated on 15-10-2022 05:23 PM

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) शनिवार, 15 अक्टूबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। बाबर इस बार बेहद लकी हैं कि उन्होंने अपना ये बर्थडे न सिर्फ पाकिस्तान टीम के साथ बल्कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले रही सभी टीमों के कप्तानों के साथ बनाया है। वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही है और उससे एक दिन पहले ही बाबर का दिन बन गया। 

पाकिस्तानी कप्तान ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्तानों के साथ मिलकर अपना बर्थडे मनाया। आईसीसी ने ट्विटर पर कुछ फोटो पोस्ट की है, जिसमें बाबर सभी टीमों के कप्तानों के साथ मिलकर केक काट रहे हैं और उनकी मौजूदगी में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान वह कप्तानों के साथ हंसी मजाक करते हुए भी नजर आ रहे हैं। 

बाबर का जन्म 15 अक्टूबर 1994 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने 2015 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ डेब्‍यू किया था और मौजूदा समय में वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूप में कप्तानी कर रहे हैं। बाबर इस समय इंटरनेशनल की क्रिकेट रैंकिंंग में वनडे में पहले और टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि टेस्ट रैंकिंग में वह तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। 

पाकिस्तानी कप्तान ने अपने देश के लिए अब तक 42 टेस्ट, 92 वनडे और 92 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 3122, 4664 और 3231 रन बनाए हैं। पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.