बाबर आजम की रणनीति ने पाकिस्तान को जिताया मैच

Updated on 09-10-2022 06:12 PM

T20I प्रारूप में पिछले कुछ समय में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर का इश्यू वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे चर्चित विषयों में से एक रहा है। पिछले महीने एशिया कप फाइनल में टीम इसी वजह से हारी थी और हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान भी पाकिस्तानी टीम को इस समस्या का सामना करना पड़ा था, जहां उन्हें 3-4 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, शनिवार को कप्तान बाबर आजम ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम में अपनी रणनीति बदली और पाकिस्तान को छह विकेट से शानदार जीत मिली, लेकिन जीत के बावजूद पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज टीम के कप्तान बाबर आजम पर भड़क गए और इसके पीछे के तर्क पर सवाल उठाया।

शनिवार को क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान के 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और शान मसूद को पावरप्ले में खो दिया था। मसूद बिना खाता खोले आउट हुए थे। उस वक्त तक बाबर आजम ने 18 गेंदों में 31 रन बना लिए थे। इसके बाद शादाब खान को नंबर 4 पर भेजा गया और इस जोड़ी ने 61 रन की साझेदारी की, जिससे पाकिस्तान की टीम में जान पड़ी। शादाब ने 22 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद मोहम्मद नवाज को बाबर का समर्थन करने के लिए नंबर 5 पर भेजा गया था। इन फैसलों से हफीज नाखुश हैं।  

हफीज शादाब और नवाज को इफ्तिखार अहमद और आसिफ अली से आगे भेजने की बाबर की सोच से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, "4 नंबर पर शादाब खान और नंबर 5 पर मोहम्मद नवाज का प्रमोशन शॉर्ट टर्म सफलता दे सकता है, लेकिन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों के मन में अधिक दबाव और संदेह पैदा करेगा। वे वहां क्यों हैं? अगर उन पर भरोसा नहीं है तो वे टीम के साथ क्यों हैं? मध्य क्रम एक मुद्दा रहेगा।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.