बाबर ने जमाई अर्धशतकों की हैट्रिक 9 मैचों में 8वां अर्धशतक जमाया

Updated on 19-08-2022 05:46 PM

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस समय कमाल के फार्म में चल रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 57 रन बनाए। उनकी इस पारी से पाकिस्तान ने 7 विकेट की जीत हासिल कर ली है। उसने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 21 अगस्त को खेला जाएगा।

रॉटरडैम में पाकिस्तान ने पहले तो नीदरलैंड को 44.1 ओवर में महज 186 रनों के साधारण से स्कोर पर चलता कर दिया। उसके बाद जीत के लिए जरूरी रन 33.4 ओवर में तीन विकेट पर बना डाले। बाबर आजम ने पिछले 9 वनडे मैचों में 8वीं फिफ्टी जमाई है। इनमें से 4 शतक में तब्दील हुई हैं। वे पिछले 16 मैचों में से 14 में अर्धशतक जमा चुके हैं। बाबर ने अपनी पारी में 65 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 57 रन बनाए।

रऊफ-नवाज ने तोड़ी नीदरलैंड की कमर

मेजबान टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन, पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ और मोहम्मद नवाज (दोनों को तीन-तीन विकेट) ने इसे गलत साबित कर दिया। टीम के टॉप-3 बल्लेबाज महज 8 रन पर आउट हो गए। इसके बाद बास डी लीड (89) और टॉम कूपर (66) ने चौथे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। नवाज ने 117 के स्कोर पर इस साझेदारी को तोड़ा। यहां कूपर आउट हुए। फिर देखते ही देखते पूरी टीम पवेलियन लौट गई।

11 रन पर पाक ओपनर्स लौटे

फखर जमान 3 और इमाम उल हक 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पाकिस्तान ने 11 रन पर दोनों ओपनर खो दिए थे। कप्तान बाबर आजम ने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की।

बाबर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए आगा सलमान ने रिजवान का अंत तक साथ दिया और टीम को जीत दिलाई। रिजवान ने 69, तो सलमान ने 35 गेंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.