'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ेंगी बबीता जी?

Updated on 25-05-2022 08:23 PM

मुंबई चर्चा है कि टीवी के पॉपुलर कॉमेडीतारक मेहता का उल्टा चश्मामें बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता भी शो छोड़ रही हैं।कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुनमुन दत्ता अबतारक मेहता का उल्टा चश्माको छोड़ देंगी।इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर मुनमुनबिग बॉस ओटीटीमें पार्टिसिपेट करने के लिए सहमत हो जाती हैं, तो वहतारक मेहता का उल्टा चश्माछोड़ देंगी।


इससे पहले, मुनमुन दत्ता भीबिग बॉस 15’के घर में बतौर चैलेंजर नजर आई थीं।बिग बॉस 15’ के वीकेंड का वार के एक एपिसोड में उनके साथ सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल सिंह भी शामिल हुए थे।पिछले साल भी, मुनमुन दत्ता केतारक मेहता का उल्टा चश्माछोड़ने की चर्चा ने उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब वह कई एपिसोड में दिखाई नहीं दीं।कोरोनो वायरस महामारी की वजह से भी शो की पूरी टीम को दमन में शिफ्ट होना पड़ा था।हालांकि, बाद में, मुनमुन ने खुद स्पष्ट किया कि वह सेट से अनुपस्थित थीं क्योंकि शो के प्लॉट में उनकी प्रिजेंस की जरूरत नहीं थी।मुनमुन दत्ता ने कहा था,“लोग कह रहे हैं कि मैंने शो के मेकर्स को इसके बारे में नहीं बताया, लेकिन यह पूरी तरह से झूठ है।सच तो यह है कि शो के ट्रैक में मेरी मौजूदगी की जरूरत नहीं थी।इसलिए मुझे शूटिंग के लिए नहीं बुलाया गया।प्रोडक्शन सीन और अगला ट्रैक तय करता है।


मैं यह तय नहीं करती।मैं सिर्फ एक शख्स हूं जो काम पर जाती है, अपना काम करती है और वापस आती है।बता दें कि टीवी के पॉपुलर कॉमेडीतारक मेहता का उल्टा चश्मापिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है।शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी के जाने से बाद से शो की कास्ट में लगातार बदलाव हो रहे हैं।खास बात यह है कि यह बदलाव मेकर्स की वजह से नहीं बल्कि इसके कलाकारों की वजह से हो रहे है। दरअसल, बीते कुछ महीनों में अंजली मेहता का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता के शो छोड़ने के बाद, हाल में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेष लोढ़ा ने भी शो को अलविदा कह दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.