तहसीलदार की फटकार से बाबू को आया हार्टअटैक, हो गई मौत

Updated on 05-09-2021 11:46 PM
बिलासपुर।  सीपत तहसील कार्यालय में कार्यरत बाबू की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। शनिवार शाम को महिला तहसीलदार ने अपने चेम्बर में बुलाकर उसे जमकर फटकार लगाई थी। जिससे वह सदमे में आ गया था। जानकारों की माने तो तहसीलदार उस पर किसी काम को करने के लिए दबाव बना रही थी।
सीपत तहसीलदार तुलसी राठौर की कार्यशैली से क्षेत्र के लोग तो परेशान है ही सरकार की भी जमकर बदनामी हो रही है। अब तहसीलदार का एक नया कारनामा सामने आ रहा है जिसमे उसकी फटकार से एक बाबू को पहले हार्ट अटैक आया फिर उसकी मौत हो गई है। अब बाबू के परिजन तहसीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है। यही नही तहसीदार के इस दुब्र्यवहार से सूर्यवंशी समाज मे भयंकर आक्रोश है और बड़ा आंदोलन करने की तैयारी की जा रही है। विभागीय सूत्रों की माने तो शनिवार को तहसीलदार तुलसी राठौर ने बाबू भरत लाल सूर्यवंशी को अपने चेम्बर में बुलाकर जमकर फटकार लगाई। तहसीलदार बाबू पर किसी काम को करने के लिए जबरन दबाव बना रही थी। लेकिन बाबू अपनी नौकरी खतरे में डालकर वो काम नही करना चाहता था। इसी बात को लेकर तहसीलदार ने बाबू को अपने चेम्बर में बुलाकर डांट फटकार के अलावा तरह तरह की बात बोलकर जलील भी किया। सालों की नौकरी करने के बाद तहसीलदार की बेवजह की फटकार उसे बर्दास्त नहीं हुआ और वह कार्यालय में हताश होकर बैठ गया। यही नही कुछ दे बाद वह रोने भी लगा और अपने साथी कर्मचारियों से कहने लगा कि मेडम की बात उसे बर्दास्त नही हो रहा है, उसे बेचैनी लग रही है, वो नही बच पाएगा। तब सहयोगी साथियों ने उसे ढाढस बंधाया और किसी तरह उसे घर भेजा। लेकिन तहसीदार के द्वारा कही गई बात उसके दिल और दिमाग मे गूंजता रहा। इसका नतीजा ये हुआ कि सदमे से रात 11 बजे हार्ट अटैक आ गया। परिजन को हॉस्पिटल ले जाने का अवसर भी नही मिला और उसकी मौत हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.