15 साल से करोड़पति बिजनेसमैन एंटनी को डेट कर रही है 'बेबी जॉन' की हसीना
Updated on
28-11-2024 04:52 PM
साउथ फिल्मों की पॉपुलर स्टार कीर्ति सुरेश ने अपना रिलेशनशिप पब्लिक कर दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वह बिजनेसमैन एंटनी थाटिल को डेट कर रही हैं। कीर्ति सुरेश और एंटनी पिछले 15 साल से रिलेशन में हैं, पर एक्ट्रेस ने अब जाकर अपना रिश्ता कन्फर्म किया है।
'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में Keerthy Suresh ने बुधवार, 27 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एंटनी संग अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों आसमान की तरफ देख रहे हैं, और कैमरे की ओर उनकी पीठ है। आसपास आतिशबाजी हो रही है और पटाखे जल रहे हैं। साथ में कीर्ति ने लिखा, '15 साल हो गए और अभी भी जारी है....हमेशा से ही एंटनी और कीर्ति साथ थे।'
कीर्ति सुरेश ने रिश्ता किया पब्लिक, फैंस और सेलेब्स की बधाइयां
कीर्ति सुरेश के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के खूब कमेंट आ रहे हैं। वो कपल को बधाइयां दे रहे हैं। टोविनो थॉमस और सामंथा रुथ प्रभु से लेकर राशि खन्ना और मालविका मोहनन तक ने कीर्ति सुरेश को बधाई दी।
कौन हैं एंटनी थाटिल? क्या है बिजनेस?
एंटली थाटिल जाने-माने बिजनेसमैन हैं और दुबई के रहने वाले हैं। उनका केरल और चेन्नई में भी बिजनेस है। वह मूल रूप से कोच्चि के रहने वाले हैं। एंटनी थाटिल करोड़ों के मालिक हैं। उनकी रिजॉर्ट्स की एक चेन है। उनका कोच्चि में रिटेल और कर्टेन का बिजनेस है। इसके अलावा वह हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में भी हैं। एंटनी ने अमेरिका से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है और वहीं पर बिजनेस की बारीकियां सीखीं। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने कतर में काम करना शुरू किया, और अब कोच्चि में अपने फैमिली बिजनेस को बढ़ा रहे हैं।
कीर्ति की लव स्टोरी और गोवा में शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीर्ति सुरेश और एंटनी का रिलेशनशिप स्कूल में शुरू हुआ था। तब दोनों 12वीं क्लास में पढ़ते थे। पहले दोनों दोस्त थे और फिर वक्त के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। अब कीर्ति सुरेश और एंटनी की शादी है। कीर्ति के पिता प्रोड्यूसर जी. सुरेश कुमार ने हाल ही एक इंटरव्यू में कन्फर्म किया था कि एक्ट्रेस गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर रही हैं। यह अगले महीने यानी दिसंबर में होगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…