कनाडा में खराब तत्वों ने लोगों को लूटा, हमसे गलतियां हुई... घर में घिरते जा रहे जस्टिन ट्रूडो ने क्यों पेश दी सफाई

Updated on 18-11-2024 01:50 PM
ओटावा: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने देश की इमिग्रेशन से जुड़ी नीति में बदलाल की वजह पर बात की है। उन्होंने माना कि इस संबध में उनकी सरकार से बीते वर्षों में कुछ गलतियां हुईं और इमिग्रेशन पॉली का गलत लोगों ने इस्तेमाल किया। ऐसे में इस नीति में बदलाव की जरूरत थी, इसलिए इसमें कुछ चेंज किए गए हैं। ट्रूडो ने रविवार करीब सात मिनट का वीडियो जारी बताया कि कैसे इमिग्रेशन पॉलिसी का इस्तेमाल कुछ लोगों ने कमजोरों का शोषण करने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे तत्व हैं, जो नौकरियों, डिप्लोमा और नागरिकता के आसान रास्ते का वादा करके कमजोर आप्रवासियों को लक्षित करते हैं। ये वादे कभी पूरे नहीं होते और लोग शोषण का शिकार होते हैं।

ट्रूडो ने कहा कि, 'नई इमिग्रेशन नीति में अगले तीन वर्षों में कनाडा में प्रवेश करने वाले स्थायी और अस्थायी दोनों निवासियों की संख्या में कटौती का फैसला लिया गया है। दरअसल, आव्रजन प्रणाली श्रमिकों और छात्रों को लाने के लिए डिजाइन की गई थी लेकिन अब यह साफ है कि कुछ लोगों ने अपने फायदे के लिए इसका दुरुपयोग किया। बहुत से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने भी अपनी कमाई के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों का इस्तेमाल किया है।' ट्रूडो का ये बयान ऐसे समय आया है, जब उनकी सरकार इमिग्रेशन के मुद्दे पर घिरी हुई है। ट्रूडो की चिंता ये है कि कनाडा में अगले साल चुनाव होना है और फिलहाल तमाम सर्वे में उनका पार्टी विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी से पीछे चल रही है।

कनाडा की आप्रवासन नीति में बदलाव क्यों?


ट्रूडो ने कहा कि स्थायी विदेशी कर्मचारी हमारे कार्यबल का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हम उनको अनदेखा नहीं कर सकते हैं। व्यवसाय और विभिन्न क्षेत्र श्रमिकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक रहे हैं लेकिन देश की आवास, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सेवाओं में उस तरह की रफ्तार नहीं है। ऐसे में नई इमिग्रेशन सीमा का उद्देश्य अर्थव्यवस्था और समुदायों को समायोजित करने के लिए कुछ समय देना है।

ट्रूडो ने कहा कि यह ठहराव हमारी अर्थव्यवस्था और हमारे समुदायों को लाखों और घर बनाने की हमारी योजना जैसी चीजों को पकड़ने का मौका देगा। ट्रूडो ने बताया कि कैसे अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर सीमा तय करने से टोरंटो और वैंकूवर जैसे प्रमुख शहरों में किराये की कीमतें घटने लगी हैं। ट्रूडो ने जोर देते हुए कि आव्रजन परिवर्तन का उद्देश्य सिस्टम को नए लोगों और कनाडाई, दोनों के लिए काम करना है।

कनाडा की नई इमिग्रेशन नीति 2025-2027 के लिए नई आव्रजन स्तर योजना इन समायोजनों को दर्शाती है, जिसमें स्थायी निवासियों की संख्या में 21 प्रतिशत की कमी होगी। 2025 में स्थायी निवासियों का लक्ष्य 500,000 से घटाकर 395,000 कर दिया गया है। नई आप्रवासन योजना से कनाडा में प्रवेश करने वाले नए अस्थायी निवासियों की संख्या में भारी कमी आएगी। 2026 तक अस्थायी श्रमिकों की संख्या में 40% से अधिक की गिरावट आने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.