भोजपुरी सिनेमा का चेहरा बदलेगी 'बहू की विदाई'! मेकर्स का दावा- हिंदी फिल्मों की टक्कर की होगी मूवी
Updated on
04-12-2024 04:45 PM
भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सपना लिए 'बहू की विदाई' फिल्म का निर्माण शुरू हो गया है। इसे अंशुमन सिंह फिल्म क्रिएशन के बैनर तले किया जा रहा है। डायरेक्टर राज किशोर प्रसाद राजू के निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग जौनपुर में जारी है। फिल्म को लेकर क्षेत्रीय सिनेमा के दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 'बहू की विदाई' को भोजपुरी सिनेमा के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है, क्योंकि इसे हिंदी सिनेमा के स्तर की फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है।
'बहू की विदाई' में प्रीति शुक्ला, देव सिंह, रितेश उपाध्याय, श्रद्धा नवल, अमित शुक्ला, और अनीता रावत जैसे कलाकारहैं। इन कलाकारों ने अपने किरदारों में जान डालने के लिए दिन-रात मेहनत की है। ठंडी रातों के बावजूद कलाकार अपने किरदार में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। फिल्म की टीम ने इसे बेहतरीन सिनेमा बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है।
'बहू की विदाई' के सेट से आईं तस्वीरें
फिल्म के सेट से जारी तस्वीरों ने यह साबित कर दिया है कि 'बहू की विदाई' न केवल कहानी के मामले में बल्कि प्रोडक्शन और तकनीकी पक्ष से भी एक अलग स्तर की फिल्म साबित होगी। फिल्म को जल्द ही भोजपुरी सिनेमा चैनल पर दिखाया जाएगा।
फिल्म को लेकर यह बोले मेकर्स
डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के अनुसार, फिल्म की कहानी पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक मुद्दों पर आधारित है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ मनोरंजन का भी अनुभव कराएगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, और उम्मीद है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा को एक नई पहचान दिलाएगी। रंजन सिन्हा ने बताया कि 'बहू की विदाई' को खास बनाने के लिए हर पहलू पर ध्यान दिया गया है, चाहे वह कहानी हो, डायरेक्शन हो, एक्टिंग या फिर तकनीकी गुणवत्ता। फिल्म की कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करती है।
हिंदी सिनेमा के स्तर की होगी 'बहू की विदाई'
रंजन सिन्हा ने यह भी बताया कि जौनपुर में फिल्म की शूटिंग बेहद पेशेवर माहौल में की जा रही है। फिल्म के सभी कलाकारों और क्रू ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। ठंडी रातों में कलाकारों ने पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने किरदारों को जीवंत किया है। यही वजह है कि यह फिल्म न केवल भोजपुरी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी, बल्कि इसे हिंदी सिनेमा के स्तर पर भी सराहा जाएगा।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…