बेली को हैरिस से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें

Updated on 29-11-2021 07:41 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा है की है कि मार्कस हैरिस आगामी एशेज सीरीज में सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ पारी शुरु करेंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज हैरिस ने शेफील्ड शील्ड सीज़न में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था। हैरिस ने यहां शतक लगाया था जिससे टीम में उनकी जगह पक्की को गयी है।  बेली ने कहा, 'हैरी को पूर्व में कम अवसर मिले थे और वह अंदर और बाहर रहा है, इसलिए हम उसके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

' उन्होंने कहा, 'हमें उसकी बल्लेबाजी की निरंतरता पसंद है। उन्होंने कहा, वह स्पष्ट रूप से यहां घरेलू स्तर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाला रहा है। हम इस तथ्य से भी प्यार करते हैं कि वह विदेश गया और लीसेस्टर के लिए भी एक अच्छा वर्ष रहा। हैरिस साल 2019 में एशेज के दौरान भी

ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल थे पर तब उन्हें खेलने का अवसर नहीं मिला था हालांकि वह इस बार बेहतर प्रदर्शन कर टेस्ट प्रारुप में अपना स्थान पक्का करना चाहेंगे। सभी की निगाहें उन पर होंगी क्योंकि वार्नर के सलामी जोड़ीदार की तलाश चल रही है। हैरिस को यह अवसर इसलिए मिल रहा है क्योंकि सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की सिर में लगी चोट के कारण एशेज से बाहर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.