अभ्यास शिविर के लिये मास्को पहुंचे बजरंग

Updated on 30-12-2021 09:27 PM

नई दिल्ली पहलवान बजरंग पूनिया 26 दिन के अभ्यास शिविर के लिये मास्को पहुंच गए हैं। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग यहां वह 21 जनवरी तक तैयारियां करेंगे। बजरंग ओलंपिक के बाद पहली बार अभ्यास शिविर में भाग ले रहे हैं। रुस में अभ्यास कर रहे बजरंग ने कहा, ‘ओलंपिक के बाद यह मेरा पहला अभ्यास शिविर है और मुझे उम्मीद है कि यह मेरे लिए बहुत अच्छा रहेगा।

' उन्होंने कहा, ‘मैंने रूस को इसलिए चुना क्योंकि उसके पहलवानों ने ही ओलंपिक खेलों और विश्व चैंपियनशिप में सबसे अधिक पदक जीते। मुझे अनुभवी पहलवानों के साथ अभ्यास करने का फायदा मिलेगा।' खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने उनके इस दौरे के लिए कुल 7.53 लाख रुपए मंजूर किए हैं।

बजरंग के साथ जितेंदर और उनके अभ्यास के साथी और आनंद कुमार फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में गए हैं। बजरंग को आगे कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना है जिनमें यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग प्रतियोगिताएं, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल और चीन के हांगजोउ में होने वाले एशियाई खेल शामिल हैं।

 उन्होंने कहा, ‘मुझे फरवरी में इटली और तुर्की में रैंकिंग सीरीज में भाग लेना है और फिर अप्रैल में मंगोलिया में एशियाई चैंपियनशिप होगी। मैं इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करुंगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.