बालाजी मोशन पिक्चर्स ने भाविनी सेठ को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाया

Updated on 23-08-2022 07:51 PM

भोपाल : बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडिएरी बालाजी मोशन पिक्चर्स ने भाविनी सेठ को अपना चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाया है भाविनी अमेज़न स्टूडियोज से आई हैं जहां उन्होंने चार सालों तक भारत के लिये व्यापारिक मामलों का नेतृत्व किया अमेज़न स्टूडियोज वे सभी भाषाओं में ओरिजिनल कंटेंट से संबंधित सभी व्यापारिक मामलों और रणनीति के लिये जिम्मेदार थीं जिसमें ‘फैमिली मैन’ ‘मिर्जापुर’ जैसी सफल सीरीज और ‘सिटाडेल’ जैसे आगामी अंतरराष्ट्रीय शोज शामिल हैं बालाजी मोशन पिक्चर्स में अपनी नई भूमिका में भाविनी स्टूडियो का नेतृत्व करेंगी भाविनी नई फिल्म स्लेट तैयार करने स्टूडियो की व्यावसायिक रणनीति बनाने नए व्यवसाय के रास्ते बनाने और प्रतिभा के एक नए पूल के साथ साझेदारी करने की जिम्मेदारी उठाएंगी भाविनी सीधे शोभा कपूर और एकता आर कपूर के साथ काम करेंगी। 

इस बारे में एकता आर.कपूर जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर बालाजी टेलीफिल्म्स का कहना है हमारे बालाजी परिवार में भाविनी का स्वागत करते करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है और हमें पूरा विश्वास है कि इस ब्रांड को वृद्धि के नए स्तर और नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिये वे बिलकुल सही इंसान हैं वह एक अनुभवी लीडर हैं जिनकी प्रतिष्ठा शानदार है इस इंडस्ट्री में अपने सफल कार्यकाल के अनुभव से उन्होंने जो जानकारियां हासिल की हैं उसके साथ वह बालाजी मोशन पिक्चर्स के नए सीओओ के रूप में कंपनी का महत्वा बढ़ाएंगी।”

बालाजी मोशन पिक्चर्स में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की अपनी नई भूमिका के बारे में भाविनी सेठ ने कहा बालाजी मोशन पिक्चर्स का मकसद हमेशा ही आगे बढ़ते रहना और अपारंपरिक और हृदयस्पर्शी कहानियां लेकर आना रहा है यह स्टूडियो देश के सबसे प्रतिष्ठित एंटरटेनमेन्ट एंटरप्राइज में से एक है और उनकी लीडरशिप टीम का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं शोभाजी और एकता जैसी हमारे दौर की कुछ सबसे मजबूत और दूरदर्शी महिलाओं के साथ जुड़ना, वास्तव में मेरे लिये एक सुनहरा मौका है निर्माण हमेशा से ही कुदरती रहा है और फिल्मों के व्यवसाय में आने के लिये मेरे लिए यह बिलकुल सही समय है मैं बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ इस नए सफर को शुरू करने के लिए बहुत उत्सुंक एवं तैयार हूं।”

मनोरंजन जगत में 10 साल से भी अधिक समृद्ध पेशेवर अनुभव के साथ सुश्री सेठ कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में अपनी व्याजपक विशेषज्ञता साथ लेकर आई हैं नाइक नाइक एंड कंपनी के साथ अपना कॅरियर शुरू करने वाली एक प्रैक्टिसिंग वकील ने अपना खुद का बिजनेस भी खड़ा किया जहां उन्होंने अपने कॅरियर के शुरूआती सालों में कुछ बेहद ही प्रसिद्ध और सफल प्रतिभा, निर्माताओं और स्टूडियो को मूल्य और बौद्धिक संपदा (आईपी) तैयार करने और विलय के लिये सलाह दी और व्यापारिक पहलों की रणनीति तैयार की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.